India Post GDS recruitment 2023: भारतीय डाक विभाग में पोस्टमास्टर और डाक सेवकों की भर्ती, 4384 पदों के लिए करें आवेदन

नई दिल्ली. India Post GDS recruitment 2023: सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे युवा अभ्यर्थियों के लिए डाक विभाग में आवेदन करने का सुनहरा मौका है. दरअसल, भारतीय डाक ने मेघालय, सिक्किम, त्रिपुरा और मणिपुर के लिए ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) (शाखा पोस्टमास्टर (बीपीएम)/सहायक शाखा पोस्टमास्टर (एबीपीएम)/डाक सेवक) के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की विंडो फिर से खोल दी है. योग्य उम्मीदवार इन डिवीजनों में रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in के माध्यम से 23 जून तक आवेदन कर सकते हैं.

बता दें कि इस भर्ती अभियान का उद्देश्य मेघालय, सिक्किम, त्रिपुरा और मणिपुर के उत्तर पूर्व सर्किलों में शाखा डाकघरों (बीओ) में 4384 शाखा पोस्टमास्टर और सहायक शाखा पोस्टमास्टर पदों को भरना है. आवेदन करने के लिए आवेदक को 11 जून 2023 को 18 वर्ष से 40 वर्ष का होना चाहिए. आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु में छूट का प्रावधान है.

India Post GDS recruitment 2023: शैक्षिक योग्यता
आवेदन करने वाले अभ्यर्थी को भारत सरकार / राज्य सरकारों / केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित गणित और अंग्रेजी (अनिवार्य या वैकल्पिक विषयों के रूप में अध्ययन किया गया है) में 10 वीं कक्षा उत्तीर्ण होने का माध्यमिक विद्यालय परीक्षा उत्तीर्ण प्रमाण पत्र होना चाहिए. जीडीएस की सभी अनुमोदित श्रेणियों के लिए एक अनिवार्य शैक्षिक योग्यता के साथ कंप्यूटर, साइकिल चलाने का ज्ञान आवश्यक है.

India Post GDS recruitment 2023: आवेदन शुल्क
सभी पदों के लिए आवेदकों द्वारा 100 रुपये का शुल्क भुगतान किया जाना है. हालांकि, सभी महिला आवेदकों, अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के आवेदकों, पीडब्ल्यूडी आवेदकों और ट्रांसवुमन आवेदकों के लिए शुल्क के भुगतान में छूट दी गई है.

ये भी पढ़ें-
NEET Result 2023: परिवार का खर्च चलाने के लिए करता था रंगाई-पुताई का काम, अब बधाई देने वालों की लगी भीड़ 
Delhi University: दिल्ली विश्वविद्यालय में एडमिशन शुरू, यूजी के 78 कोर्स के लिए कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

India Post GDS recruitment 2023: आवेदन करने के स्टेप

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर विजिट करें.
  • यहां खुद का रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ें.
  • आवेदन फॉर्म भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें.
  • फॉर्म सबमिट करें, भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें.

नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें

Tags: Central Govt Jobs, India post, Job news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More