
विनय अग्निहोत्री/भोपाल. यह जरूरी नहीं कि जिस फील्ड में आपने डिग्री ली है, रोजगार उसी से मिले. नौकरी तलाशते वक्त भी यदि आपके पैशन से संबंधित कोई मौका मिलता है तो उसे तुरंत ग्रैब कर लें. बहुत ज्यादा चांसेस है कि इससे आपको भरपूर रोजगार मिलेगा. यह कहना है कि भोपाल के जाने माने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर चिन्मय गोधा का, जोसिविल इंजीनियरिंग की डिग्री लेने के बाद इस काम को बखूबी कर रहे हैं.
चिन्मय गोधा सिविल इंजीनियर की पढ़ाई कर के अब भोपाल में इवेंट सोशल मीडिया इनफॉरमेशन पोर्टल Update bus Bhopal नाम से चला रहे हैं. चिन्मय गोधा ने बताया कि मैं अपने कॉलेज में फोटोग्राफी करता था. मैंने अपने कॉलेज के दौरान कई सोशल इवेंट्स और बहुत सारे सोशल मीडिया इवेंट्स में पार्टिसिपेट किया है.
50 युवाओं को दिया रोजगार
मैंने लोगों से पूछा कि अगले इवेंट्स की जानकारी मुझे कहां मिलेगी तो लोगों ने बोला इसका पता नहीं है तो मेरे दिमाग में आया कि भोपाल में कहीं न कहीं इसमें गैप है, लोगों को जानकारी नहीं मिल पा रही है. तो मैंने यही काम करने के बारे में सोचा कि सोशल मीडिया के माध्यम से मैं लोगों को ऐसी जानकारी दूं. धीरे धीरे मेरे पोर्टल पर ट्रैफिक बढ़ने लगा और अब 10 लोग मेरे साथ काम कर रहे हैं, इसके अलावा 50 युवा ऐसे हैं जो मेरे साथ फ्रीलांसिंग कर रहे हैं.
शहर में जो भी कुछ इवेंट चल रहा है अगर किसी ने डाला है तो मैं उसको क्रॉस चेक करने के लिए उस लोकेशन पर जाता हूं और चेक करता हूं फिर अपने पोर्टल के माध्यम से लोगों को इंफॉर्मेशन शेयर करता हूं. और बात रही मेरी इनकम की तो इसके लिए हमारे पास शहर में जो भी नए स्टार्टअप ओपन होते हैं या कोई शोरूम है या किसी भी कंपनी का एडवरटाइजिंग करना है हम अपने पेज के द्वारा कॉल करके उनका एडवरटाइजिंग करते हैं और इसी से हमें इनकम होती है.
शहर में होने वाले इवेंट्रस की देते है पूरी जानकारी
चिन्मय ने वर्ष 2018 में अपडेट बस भोपाल की शुरुआत की, जहां शहर में होने वाले इवेंट्स की पूरी और सही जानकारी दी जाती है. उनका कहना है कि मैं 2019 से फुल टाइम यह काम कर रहा हूं. पेज पर जितनी भी चीजें दिखती हैं, उनकी राइटिंग, डिजाइनिंग, वीडियो मैं करता हूं. धीरे-धीरे सीखता गया और आगे बढ़ता गया. आज हमारे पास कई ब्रांड एप्रोच के लिए आते हैं, इवेंट, शोज में बुलाया जाता है. शुरुआत में दो-तीन साल अकेले ही काम किया. कोविड काल में काफी लोग जुड़े अब अलग-अलग प्रोफेशन के 10 लोगों की हमारी टीम है. 50 लोग मेरे साथ फ्रीलांसिंग का काम कर रहे हैं, समय के अनुसार जैसे-जैसे हमें जरूरत पड़ेगी उस हिसाब से हम स्टाफ बढ़ाएंगे.
चिन्मय बताते हैं कि मैं सभी युवाओं से जो अभी कॉलेज लाइफ में हैं, उनसे कहना चाहता हूं कि वह दुनिया को एक्सप्लोर करें. आप फोटोग्राफी में जाइए, सोशल मीडिया पर जाइए अलग-अलग इवेंट्स में जाइए. अलग-अलग एक्टिविटीज में पार्टिसिपेट कीजिए और एक प्रकार से आप एक्सप्लोर करिए, क्योंकि हमें इसी के जरिए पता चलता है कि हमारे अंदर ऐसी कौन सी स्किल है, जिस में हम सबसे बेहतर कर सकते हैं और हम समाज में कुछ नया कर सकते हैं.
.
Tags: Bhopal news, Local18, Madhya pradesh news, Social media influencers
FIRST PUBLISHED : June 17, 2023, 12:20 IST






