Success Story: तीन बहनें एक साथ बनेंगी डॉक्टर, लोगों के लिए मिशाल बना ये परिवार, पढिए सक्सेस स्टोरी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. NEET Success Story, NEET result 2023: डॉक्टर बनने के लिए नीट परीक्षा पास करनी होती है. एक परिवार के लिए यह बहुत खास मौका है. जब एक ही परिवार की 3 लड़कियों ने नीट की परीक्षा पास कर ली है और अब डॉक्टर बनने के लिए पढ़ाई करेंगी. खास बात यह है कि तीनों बहनों ने पहले ही प्रयास में यह परीक्षा पास की है. बता दें कि अर्बिश,रुतबा बशीर और तुबा बशीर मूल रूप से श्रीनगर के नौसेरा की रहने वाली हैं.

नीट परीक्षा का रिजल्ट आने के साथ ही पूरे देश में तीनों बहनों की सफलता की चर्चा हो रही है. अर्बिश,रुतबा बशीर और तुबा बशीर तीनों आपस में चचेरी बहनें हैं. अपनी इस सफलता पर अर्बिश ने कहा कि बहुत खुशी हो रही है, हमारे परिवार में अभी तक कोई डॉक्टर नहीं था. मेरा खुद सपना था कि मुझे डॉक्टर ही बनना है. माता-पिता ने हमें शुरू से पूरा सपोर्ट किया. जिससे आज हम डॉक्टर बनने के लिए तैयार हैं.

नीट परीक्षा पास करने वाली रुतबा बशीर ने बताया कि नीट परीक्षा की तैयारी के लिए हम 11वीं से लग गए थे. अच्छा हुआ कि हमें पहले प्रयास में ही सफलता मिल गई. हमारी कामयाबी का श्रेय हमारे माता-पिता को जाता है उन्होंने हमें बचपन से सपोर्ट किया है. वहीं तुबा बशीर ने कहा कि ‘हम तीनों ने एक साथ नीट की परीक्षा पास की है क्योंकि हम पहले से ही एक साथ स्कूल और कोचिंग जाते थे. हमने सोच के रखा था हम MBBS की परीक्षा पास करेंगे और डॉक्टर बनेंगे. मैं बहुत खुश हूं क्योंकि मैंने बहुत मेहनत की थी जिसका परिणाम मुझे मिला है.

ये भी पढ़ें-
NEET Result 2023: परिवार का खर्च चलाने के लिए करता था रंगाई-पुताई का काम, अब बधाई देने वालों की लगी भीड़ 
Delhi University: दिल्ली विश्वविद्यालय में एडमिशन शुरू, यूजी के 78 कोर्स के लिए कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

Tags: NEET, Neet exam, Success Story

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें