लखनऊ में यहां जुटते हैं नॉन वेज के शौकीन, मिलता है सबसे सस्ता और लजीज़ फ्राई चिकन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


ऋषभ चौरसिया/लखनऊ. नॉन वेज के शौकीन लोग चिकन की हर डिश का स्वाद चखना पसंद करते हैं. किसी को ग्रेवी वाला चिकन पसंद आता है तो किसी को भुना, कबाब, शोरमा आदि. अगर आप चिकन डिश की मेन्यू को देखेंगे तो उसमें इसकी लंबी लिस्ट शामिल होती है. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ अपनी संस्कृति, इतिहास और खान-पान के लिए मशहूर है. यहां एक ऐसा चिकन फास्ट फूड वाला है जो अपने अनोखे और टेस्टी फ्राई चिकन स्टिक और फ्राई चिकन लेग पीस के लिए फेमस है.

दुकान के मालिक का कहना है कि वो चिकन के व्यंजनों को सबसे कम कीमत पर बेचते हैं. फ्राई चिकन स्टिक की कीमत मात्र 15 रुपये है. वहीं, फ्राई चिकन लेग पीस की कीमत सिर्फ 25 रुपये है. सस्ता होने के बावजूद, उनके डिश की गुणवत्ता और स्वाद में कोई कमी नहीं है. उन्होंने बताया कि उनके लजीज और टेस्टी चिकन डिश की खासियत है कि वो इसमें अपने बनाए गए मसालों का इस्तेमाल करते हैं. यह मसाले उनके द्वारा घर में तैयार किया जाता है. यही बात उन्हें उनके प्रतिस्पर्धियों से अलग करती है.

दूर-दूर से लोग यहां आते हैं क्रिस्पी चिकन खाने 

यहां इस चिकन फास्ट फूड के प्रशंसकों की कोई कमी नहीं है. ग्राहकों का कहना है कि सस्ते दाम में टेस्ट के साथ क्रिस्पी चिकन का लुफ्त इनकी दुकान के अलावा और कहीं नहीं मिलता. इनके यहां चिकन स्टिक और चिकन लेग पीस खाने की लाइन लगी रहती है. लोग दूर-दूर से आते हैं, ताकि वो इस स्वादिष्ट चिकन का लुत्फ ले सकें.

कैसे आएं यहां

अगर आप भी लखनई में टेस्टी फ्राई चिकन स्टिक और फ्राई चिकन लेग पीस खाना चाहते हैं तो आपको अपोजिट छोटा इमामबाड़ा, हुसैनाबाद आना होगा. चारबाग रेलवे स्टेशन से ऑटो या कैब के द्वारा आसानी से चिकन फास्ट फ़ूड शॉप पर पहुंचा जा सकता है.

Tags: Chicken, Food 18, Local18, Lucknow news, Up news in hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें