आरा की यह मिठाई नहीं होने देगी डायबिटीज! बंगाल की स्पेशल खजुर के गुड़ होती है तैयार

गौरव सिंह/भोजपुर. बिहार के आरा में पश्चिम बंगाल की यह मिठाई कमाल कर रही है. ये है बंगाल के स्पेशल कारीगर द्वारा आरा में तैयार हो रही है स्पेशल गुड़ वाली मिठाई. स्वाद भी इसका जबरदस्त है. सेहत के लिए भी यह काफी अच्छा है.डायबिटीज से परेशान लोग जो मिठाई के शौकीन होते हैं वह यहां पर पहुंचते हैं. दुकान का नाम है कोलकता मिष्ठान भंडार. तो अगर आपको भी गुड़ के बने मिठाई का स्वाद लेना है तो यहां जुरूर पहुंचे.

दुकानदार धनंजय सिंह और अभि दास ने बताया की आमतौर पर हम सभी साधारण गुड़ का प्रयोग खाने-पीने के चीजों में करते है. लेकिन हमारे कोलकाता मिष्ठान भंडार में खजूर से निर्मित स्पेशल गुड़ का प्रयोग यहां के मिठाईयों को बनाने में किया जाता है. खजूर का गुड़ भी पश्चिम बंगाल से ही मंगवाया जाता है. पश्चिम बंगाल के कारीगर,पश्चिम बंगाल का मेटीरियल और हमलोग भी पश्चिम बंगाल के ही हैं. जिसन वजह से आरा में बन रही मिठाई स्पेशल और खास है.

डाइबटीज से परेशान लोगों के लिए भी
आरा पकड़ी गैस एजेंसी रोड में पिछले तीन सालों से कोलकाता मिष्ठान भंडार धूम मचाया हुआ है. बंगाल ट्रेंड के हिसाब से खुले इस दुकान को भी नहीं पता था कि इतने कम समय में इतनी प्रसिद्धि मिल जायेगी. गुड़ से बनी मिठाई की जब जानकारी जुबान से फैलने लगी, तो शहर के सभी मिठाई खाने के शौकीन, जिनकी मिठाई खाने की ललक को सुगर की वजह से मारना पड़ता था, वो सभी कोलकाता मिष्ठान भंडार पहुंचने लगे.अब क्या डाइबिटीज क्या आम सभी लोग इस दुकान की मिठाई के मुरीद होते जा रहे हैं.

दर्जनों प्रकार की मिठाई है उपलब्ध
पकड़ी गैस एजेंसी रोड में मौजूद कोलकता मिष्ठान भंडार में गुड़ से बनी कई तरह की वेरायटी उपलब्ध है. यहां पर बड़े-बड़े रसगुल्ले के साथ गुड़ से बनी रबड़ी, मिष्टि दही, छेना पाइस, खुरमा इत्यादि मिठाई यहां उपलब्ध है. आप भी अगर गुड़ से बने मिठाई के शौकीन है या कभी टेस्ट नहीं किये तो यहां के मिठाई का आनन्द ले सकते हैं. यहां पर 350 से लेकर 750 रुपया तक की मिठाई उपलब्ध है.

.

FIRST PUBLISHED : June 17, 2023, 11:21 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More