
नई दिल्ली. NEET Result 2023: नीट परीक्षा में जयपुर के पार्थ खंडेलवाल ने ऑल इंडिया 10वीं रैंक हासिल की है. इस सफलता के पीछे पार्थ की कड़ी मेहनत है. नीट एग्जाम क्लियर करने के लिए पार्थी 12 घंटे पढ़ाई करते थे. इसके लिए उन्होंने कक्षा 10वीं क्लास से ही तैयारी शुरू कर दी थी. हालांकि शुरुआत में नंबर अच्छे नहीं आए. लेकिन फैमिली और टीचर्स के सहयोग से जल्दी ही ये फेज पूरा हो गया और नीट में ऑल इंडिया लेबल पर 10वीं रैंक मिली. पार्थ को नीट यूजी में 715 नंबर मिले हैं.
पार्थ ने बताया कि उनकी दीदी जाह्नवी खंडेलवाल, एमबीबीएस कर रही है. जिससे इस फील्ड को चुनने में आसानी हुई. यही कारण था कि अच्छे मार्गदर्शन के कारण मुझे ज्यादा कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ा. पार्थ ने 9वीं क्लास में ही एमबीबीएस करके डॉक्टर बनने के लिए सोच लिया था. इसके लिए आउटडोर एक्टिविटीज में पार्टिसिपेट ना करके सिर्फ पठाई में ध्यान देता था. पार्थ अब दिल्ली एम्स से एमबीबीएस करना चाहते हैं.
न्यूरोलॉजी या कार्डियोलॉजी का बनना है डॉक्टर
पार्थ खंडेलवाल न्यूरोलॉजी या कार्डियोलॉजी के डॉक्टर बनना चाहते हैं. इसके बाद एक अच्छा डर्मेटोलॉजिस्ट बन कर लोगों की मदद करना चाहते हैं. नीट की तैयारी करने वाले के लिए पार्थ की सलाह है कि लगातार मेहनत करने से सफलता जरूर मिलेगी.
ये भी पढ़ें-
NEET Result 2023: परिवार का खर्च चलाने के लिए करता था रंगाई-पुताई का काम, अब बधाई देने वालों की लगी भीड़
Delhi University: दिल्ली विश्वविद्यालय में एडमिशन शुरू, यूजी के 78 कोर्स के लिए कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन
बिजनेसमैन हैं पिता
बेटी जाह्नवी के बाद पार्थ खंडेलवाल का चयन मेडिकल फील्ड में होने से परिवार में उत्साह है. बिजनेसमैन परिवार से ताल्लुक रखने वाले बच्चे मेडिकल फील्ड में नाम कमाएंगे. पार्थ के पिता की ड्राई फ्रूट्स की दुकान है. पिता को भरोसा है कि दोनों बच्चे भविष्य में अच्छे डॉक्टर बन कर जरूरतमंद लोगों की मदद करेंगे.
.
Tags: NEET, Neet exam, NEET Topper
FIRST PUBLISHED : June 17, 2023, 11:14 IST






