मंदिर के 7 नियम, सभी को करना चाहिए पालन, आय में बढ़ोतरी के साथ मिलती है पितृदोष से मुक्ति

हाइलाइट्स

पूजाघर की साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए.
मंदिर में कभी भी टूटी या खंडित मूर्ति नहीं रखना चाहिए.

7 Important Rules of Temple : सनातन धर्म को मानने वाले प्रत्येक व्यक्ति के घर में पूजा का स्थान या पूजा घर होता ही है. जिसमें व्यक्ति अपने आराध्य की नियमित रूप से पूजा पाठ करके उनका आशीर्वाद प्राप्त करता है. आमतौर पर सभी लोग समान रूप से पूजा करते हैं. परंतु क्या आप जानते हैं मंदिर से जुड़े कई ऐसे नियम हैं जिन्हें हर व्यक्ति को अपनाना चाहिए. धार्मिक ग्रंथों के अनुसार बताए गए नियमों का पालन करने से ना सिर्फ घर में पसरी दरिद्रता दूर होती है. बल्कि आय के स्रोतों में भी बढ़ोतरी होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ जाता है. मंदिर से जुड़े ऐसे कौन से 7 नियम हैं आइए जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से.

मंदिर से जुड़े 7 नियम
1. मंदिर की सफाई
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार घर में बने मंदिर की सफाई नियमित रूप से हर शनिवार अवश्य करें. ऐसा करने से घर में फैली दरिद्रता दूर होती है, साथ ही सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ जाता है.

यह भी पढ़ें – कुंडली में है कालसर्प दोष, 4 तरह के सपने कर सकते हैं परेशान, अपनाएं 4 ज्योतिषी उपाय

2. गंगाजल के छींटे दें
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिवार के दिन मंदिर की सफाई करने के बाद मंदिर के शुद्धिकरण के लिए गंगाजल के छींटे अवश्य दें. ऐसा करने से देवी लक्ष्मी का वास होता है और नकारात्मकता दूर होती है.

3. प्रतिदिन साफ करें दीपक
पूजा पाठ के समय दीपक जलाने का विधान प्राचीन काल से चला आ रहा है. बिना दीपक के देवी देवता की पूजा अधूरी मानी जाती है. दीप प्रज्वलित करने से पहले हमेशा उसे पानी से अच्छी तरह साफ करें. उसके बाद ही दीपक में ज्योत प्रज्वलित करें.

4. इस दिन ना करें साफ सफाई
पूजा घर की साफ-सफाई भूलकर भी बृहस्पतिवार और एकादशी के दिन ना करें. ऐसा करने से देवी देवता की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है.

5. नीचे ना रखें भगवान की तस्वीर
जिस दिन आप पूजा घर की सफाई कर रहे हों इस बात का ध्यान रहे कि देवी देवता की प्रतिमा और उनकी तस्वीर को नीचे ना रखें. किसी साफ कपड़े या ऊंचाई वाले स्थान पर रखें.

यह भी पढ़ें – गुरु चांडाल राजयोग से 5 राशियों को नुकसान, शिक्षा, धन और चरित्र पर दिखेगा बुरा असर

6. पर्दा लगाएं
इस बात का विशेष ध्यान रखें कि पूजा करने के बाद मंदिर का पर्दा अवश्य लगाएं.

7. कपूर जलाएं
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पूजा करते समय कपूर अवश्य जलाएं. घर में कपूर जलाने से ना सिर्फ वास्तु दोष दूर होता है, बल्कि पितृदोष से भी मुक्ति मिलती है. साथ ही घर में सुख समृद्धि आती है और घर का माहौल शांतिपूर्ण और खुशनुमा बना रहता है.

Tags: Astrology, Dharma Aastha, Religion

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More