pilibhit News : पर्यटकों के लिए बन्द हुए पीलीभीत टाइगर रिजर्व के दरवाजे, अब 6 महीने बाद ही होंगे बाघ के दीदार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सृजित अवस्थी/पीलीभीत. उत्तरप्रदेश के पीलीभीत जिले में स्थित पीलीभीत टाइगर रिजर्व के दरवाजे अब पर्यटकों के लिए बंद हो गए हैं. जो सैलानी तराई के खूबसूरत टाइगर का दीदार करना चाहते हैं. उन्हें अब 6 महीने इंतजार करना होगा. 15 नवम्बर को एक बार फिर से टाइगर सफारी शुरू कर दी जाएगी. शिवालिक पर्वतमाला की तलहटी और शारदा , गोमती जैसी नदियों से घिरे 73000 हेक्टेयर के विशाल जंगल को मिलाकर बने पीलीभीत टाइगर रिजर्व का पर्यटन सत्र अब समाप्त हो गया है.

15 जून की शाम को सैलानियों ने इस सत्र की आखिरी सफारी का लुत्फ उठाया. आपको बता दें कि राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण की गाइडलाइन के अनुसार टाइगर रिजर्व को 15 जून से 15 नवम्बर तक बंद रखा जाता है. ऐसे में अब तराई के ख़ूबसूरत टाइगर्स का दीदार करने की इच्छा रखने वाले सैलानियों को 15 नवंबर तक इंतज़ार करना होगा.

पर्यटन के पिछले सभी रिकॉर्ड टूटे
पर्यटन के लिहाज़ से यह सत्र पीलीभीत टाइगर रिज़र्व के लिए बहुत बेहतरीन रहा है. इस पर्यटन सत्र कुल 23579 पर्यटकों ने पीटीआर की सैर की जिसमे 54 विदेशी सैलानी भी शामिल रहे. आपको बता दें कि यह पीलीभीत टाइगर रिज़र्व आने वाले सैलानियों का ये आंकड़ा बीते सभी पर्यटन सत्र में सबसे अधिक रहा है. इससे पहले साल 2021 में अधिकतम 18738 सैलानी यहां आए थे. वहीं राजस्व के मामले में भी इस पर्यटन सत्र ने बाजी मारी है.

शारदा सागर डैम का कर सकते है दीदार
अगर इस पर्यटन सत्र आप किसी कारणवश टाइगर सफारी नहीं कर पाए हैं. तो आपको निराश होने की ज़रूरत नहीं है. पीलीभीत टाइगर रिज़र्व में कई ऐसे टूरिस्ट स्पॉट भी मौजूद हैं. जिन्हें आप बिना किसी टिकट बुकिंग के घूम सकते हैं. इनमें वाइफरकेशन, शारदा सागर डैम, खारजा नहर व्यू प्वाइंट जैसे तमाम पर्यटन स्थल शामिल हैं.

.

FIRST PUBLISHED : June 16, 2023, 20:31 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें