RuPay Card, Visa Card और MasterCard में क्या अंतर, जानें सुविधा व शुल्क के मामले में कौन-सा कार्ड बेहतर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

रुपे कार्ड का इस्तेमाल केवल भारत के अंदर ही लेनदेन के लिए किया जा सकता है.
रुपे नेटवर्क से कोई भी बैंक बिना किसी शुल्क के जुड़ सकता है.
वीजा या मास्टरकार्ड के जरिए आप विदेश में भी आसानी से लेनदेन कर सकते हैं.

नई दिल्ली. मौजूदा समय में ज्यादातर लोग कैश में लेनदेन करने की बजाय ऑनलाइन पेमेंट या क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड से पेमेंट करना पसंद करते हैं. लगभग सबकी जेब में क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड आसानी से मिल जाता है. अगर कभी आपने ध्यान दिया है तो इन पर रुपे कार्ड, वीजा कार्ड या मास्टरकार्ड (RuPay Card, Visa Card या MasterCard) लिखा हुआ जरूर देखा होगा. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन कार्ड्स पर ये क्यों लिखा रहता है?

दरअसल, रुपे कार्ड, वीजा कार्ड और मास्टरकार्ड तीनों अलग अलग तरह के कार्ड होते हैं. फिर चाहे इनको किसी भी बैंक ने इशू किया हो. आइए जानते हैं कि इन तीनों में क्या अंतर होता है.

ये भी पढ़ें – क्रेडिट कार्ड के जरिए Google Pay पर UPI पेमेंट कैसे करें? बिल्कुल आसान है तरीका, 2 मिनट में समझें पूरा प्रोसेस

तीनों कार्ड्स में ये होता है अंतर
आपको बता दें कि रुपे कार्ड एक भारतीय घरेलू कार्ड है, जिसका इस्तेमाल केवल भारत के अंदर ही लेनदेन के लिए किया जा सकता है. जबकि, वीजा और मास्टरकार्ड इंटरनेशनल कार्ड है. इन तीनों के बीच प्रमुख अंतर ऑपरेशनल लागत का होता है. देश के अंदर रुपे कार्ड के इस्तेमाल का सबसे बड़ा फायदा यह है कि बैंकों को वीजा और मास्टरकार्ड की तुलना में भुगतान गेटवे पर कम सर्विस चार्ज देना होता है.

बैंकों के लिए फायदेमंद हैं रुपे कार्ड
बैंकों को वीजा डेबिट कार्ड या मास्टरकार्ड जैसे विदेशी भुगतान नेटवर्क में शामिल होने के लिए तिमाही शुल्क देना होता है. जबकि रुपे कार्ड में ऐसा कोई शुल्क नहीं लगता है. रुपे नेटवर्क से कोई भी बैंक बिना किसी शुल्क के जुड़ सकता है. हालांकि रुपे कार्ड का उपयोग करने की एक लिमिट होती है. क्योंकि यह लेनदेन के लिए सिर्फ़ एक डेबिट कार्ड मुहैया कराता है. जबकि, वीजा या मास्टरकार्ड डेबिट और क्रेडिट कार्ड दोनों देते हैं.

इन बैंकों में नहीं मिलते वीजा और मास्टरकार्ड
अगर आपने कभी इस बात पर ध्यान दिया होगा तो आप जरूर जानते होंगे कि रुपे कार्ड पब्लिक सेक्टर के बैंक, कुछ चुनिंदा निजी बैंकों, ग्रामीण और सहकारी बैंकों की ओर से जारी किया जाता है. जबकि, ऐसे छोटे बैंकों को वीजा और मास्टरकार्ड अपने नेटवर्क में शामिल नहीं करते हैं. अगर आपके पास वीजा या मास्टरकार्ड है तो आप उसमें इंटरनेशनल ट्रांजेक्शन चालू करके विदेश में भी लेनदेन कर सकते हैं.

Tags: ATM Card, Business news, Business news in hindi, Credit card, Debit card, Mastercard, Rupay

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें