अमरनाथ यात्रियों के लिए खुशखबरी, प्रशासन के इस बड़े कदम से श्रद्धालुओं की तीर्थयात्रा हो जाएगी आसान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



जम्मू. अमरनाथ यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों को टट्टू, पिट्ठू और पालकी पर ले जाने वाले 2,900 से अधिक लोगों ने गुफा मंदिर की वार्षिक तीर्थयात्रा से पहले सेवाओं के विस्तार के लिए पंजीकरण कराया है. यात्रा को लेकर अधिकारियों ने जानकारी साझा की है. दक्षिण कश्मीर के हिमालयी क्षेत्र में 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित तीर्थस्थल के लिये एक जुलाई से यात्रा शुरू हो रही है.

यात्रा के दो मार्ग हैं. दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग के पहलगाम के माध्यम से पारंपरिक 48 किलोमीटर का मार्ग और मध्य कश्मीर के गांदेरबल जिले के बालटाल होते हुये 14 किलोमीटर का छोटा मार्ग. रियासी के सहायक श्रम आयुक्त (एएलसी) ने कहा कि विभाग द्वारा रियासी के निवासी सेवा प्रदाताओं को आमंत्रित करने के बाद पिछले सप्ताह से पंजीकरण प्रक्रिया चल रही थी.

उन्होंने कहा, ‘‘अब तक 125 टट्टू वाले, 1,046 पिट्ठू वाले और 1,733 पालकी वाले पंजीकृत किए जा चुके हैं. कुल 2,904 लोगों का पंजीकरण किया गया है.’’ अधिकारी ने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण के लिए पंजीकरण काउंटर एएलसी कार्यालय में स्थापित किया गया है.

एएलसी ने कहा, ‘‘इच्छुक व्यक्तियों से अनुरोध है कि पंजीकरण के लिए संबंधित दस्तावेजों के साथ सभी कार्य दिवसों पर सुबह 10 बजे से शाम साढ़े चार बजे के बीच पंजीकरण के लिये कार्यालय में जायें.’’ उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने सेवा प्रदाताओं का परेशानी मुक्त पंजीकरण सुनिश्चित करने के लिए ऑनलाइन प्रावधान शुरू किया है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें