NEET UG Result 2023 : हजारीबाग के अभिजीत ने चौथे प्रयास में पास की परीक्षा, असफलता के दिनों में धोनी से मिली प्रेरणा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


रूपांशु चौधरी/हजारीबाग. कहते है न कि अगर किसी चीज को सिद्दत से चाहो तो पूरी कायनात उसे आपसे मिलाने के लिए लग जाती है. लेकिन इस सब में सबसे जरूरी है धैर्य और लगातार परिश्रम का जजबा. हजारीबाग के अभिजीत हर्षल पर ये लाइन सही तरीके से बैठती है.

NEET UG के परिणाम घोषित कर दिए गए है. इस परीक्षा में हजारीबाग के अभिजीत हर्षल में 720 में से 679 अंक लाकर 1758 रैंक हासिल की है. वो लागातार 4 साल से इस परीक्षा की तैयारी कर रहे थे.

हजारीबाग के सेंट जेवियर स्कूल से की है पढ़ाई
अभिजीत बताते है कि उन्होंने अपनी कक्षा 12वीं तक की पढ़ाई सेंट जेवियर स्कूल से की है. 4 साल से नीट की तैयारी में जुटे थे. इससे पहले तीन बार असफलता हाथ लगी. लेकिन उन्होंने उम्मीद नहीं छोड़ी और नियमित पढ़ाई करते रहे. चौथे प्रयास में उन्होंने नीट की परीक्षा में सफलता पायी है. कोलकाता स्थित एक निजी कोचिंग से नीट की तैयारी की.

असफलता के दिनों में धोनी को माना आदर्श
अभिजीत का कहना है कि उन्हें महेंद्र सिंह धोनी से काफी कुछ सीखने को मिला. धोनी अपनी असफलता पर शांत रहकर जिस प्रकार अगले गोल पर काम करते है. अपने ऊपर भरोसा रखकर लगातार मेहनत करते हैं और कई बार आखिरी वक्त पर गेम पलट देते हैं. इससे काफी प्रेरणा मिलती है.

नाना ने देखा था डॉक्टर बनाने का सपना
अभिजीत का कहना है कि उनके नाना ने अभिजीत को डॉक्टर बनाने का सपना देखा था. लेकिन अब वो इस धरती पर नहीं हैं. अगर वो जिंदा होते तो सबसे ज्यादा खुशी उन्हीं को होती.
अभिजीत बताते है कि Institute of Medical Science Varanasi में दाखिला लेना चाहते है. इसके बाद PG करने की भी योजना है.

अंत के समय किया पढ़ाई तेज
अभिजीत का कहना है कि वो जब कोलकाता जाकर अपनी पढ़ाई कर रहे थे. उनके मॉक टेस्ट में अच्छे नम्बर भी आ रहे थे. लेकिन बीच में नंबर आने कम हो गए. जिस कारण अभिजीत काफी परेशान भी थे. उस मां और भाई ने काफी मदद की. उसके बाद अंत के 15 दिन अपनी पढ़ाई को काफी तेज कर दिया.

मोबाइल और सोशल मीडिया से बना ली थी दूरी
अभिजीत बताते है कि उन्होंने अपने इस अटेम्प्ट में मोबाइल और सोशल मीडिया से काफी दूरी बना ली थी. उनका कहना है सोशल मीडिया लगभग 40% समय ले लेता है. जिससे आपकी पढ़ाई का काफी नुकसान होता है. आपके प्लान भी काफी प्रभावित होते हैं.

Tags: Hazaribagh news, Jharkhand news, Local18, NEET UG 2023

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें