खस्ताहाल हुईं UPSRTC की बसें, मजबूरी में धक्का लगाने को विवश यात्री

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


कृष्ण गोपाल द्विवेदी/बस्तीः सरकार द्वारा अभी हाल ही में बस्ती परिवहन विभाग को आधा दर्जन नई सरकारी बसों की सौगात दी गई है. लेकिन सच्चाई यह है की उत्तर प्रदेश का परिवहन विभाग पूरी तरह से धक्का प्लेट हो गया है. भीषण गर्मी में भरी दुपहरिया में खराब बस को धक्का मारते मारते पसीना पसीना हुए पहले यात्री और अब पुलिसकर्मियों का वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश का परिवहन विभाग की सच्चाई बयां करने के लिए काफी है.

बस्ती डिपो के बेड़े में 60% बसें इस समय हाफती नजर आ रही हैं. परिवहन विभाग की बसों को लेकर विपक्ष भी कई बार यूपी सरकार को घेर चुका है. लेकिन विभाग की बसें आए दिन सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं और अपने विभाग का पलीता भी लगा रही है. आपको बता दे की एक ही हफ्ते में बस्ती डिपो की बस का दो बार ऐसा नजारा देखने को मिला.जहां एक बार बस के यात्री और अब पुलिसकर्मियों द्वारा बस को धक्का लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

ढ़ाबे पर रूकी थी बस फिर नहीं हुई स्टार्ट
बीते 10 जून को ऐसा ही एक नजारा बस्ती के हरैया में देखने को मिला. जहां पर यात्रियों से खचाखच भरी सरकारी बस चाय नाश्ते के लिए एक ढाबे पर रुकी. लेकिन चाय नाश्ता के बाद जब सभी यात्री बस में चढ़े तो बस स्टार्ट होने का नाम ही नहीं ले रही थी. जिसके बाद बस के ड्राइवर और कंडक्टर को अब यह समझ नहीं आ रहा था कि बस को कैसे स्टार्ट किया जाय. फिर क्या था बस के ड्राइवर और कंडक्टर ने सवारियों से मिन्नतें की कि बस को धक्का लगाइए और अपने मंजिल तक पहुंच जाइए.

सवारियों को भी अब यह समझ नहीं आ रहा था कि काश हम सभी चाय नाश्ता के चक्कर में ना पड़े होते तो इस कड़ी धूप में हमे बस को धक्का नहीं लगाना पड़ता,लेकिन कहते हैं ना कि मरते क्या न करते,

पुलिसकर्मियों ने बस को लगाया धक्का
बस यात्री उतरे और खड़ी दुपहरिया में जमकर पसीना बहाया. फिर जाकर बस स्टार्ट हुई और अपने गंतव्य स्थान को रवाना हो गई. एक ऐसा ही मामला अभी एक दिन पहले भिटारिया में देखने को मिला. जहां बस्ती से लखनऊ जा रही बस्ती डिपो की बस को वहां मौजूद पुलिसकर्मियों द्वारा धक्का लगाकर चलाऊ कराया. जिसके बाद बस लखनऊ पहुंच सकी.

यात्रियों और पुलिसकर्मियों का बस्ती डिपो की बस को धक्का मारने का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया.जिसके बाद परिवहन विभाग की लोग जमकर खिल्ली उड़ा रहे हैं. एआरएम बस्ती आयुष भटनागर ने बताया की इंजन और सेल्फ का राउंड मिसमैट होने के कारण गाड़ी स्टार्ट होने में दिक्कत आ रही थी. हालांकि अब गाड़ी अपने गंतव्य तक पहुंच चुकी है. ऐसी दिक्कतें क्यों आ रही है इसकी जंच करवाई जाएगी.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें