जरूरी सूचना : बिपरजॉय तूफान के कारण 17 और 18 जून को बंद रहेगी नागौर की मेड़ता मंडी, किसान न पहुंचे यहां 

कृष्ण कुमार/नागौर. मेड़ता कृषि उपज मंडी दो दिन के लिए तूफान आने की संभावना के कारण बंद कर दी गई है. मेड़ती में आने वाले कल से दो दिन के लिए (शनिवार व रविवार) कृषि उपज मंडी को बंंद रखा जाएगा. ऐसे में किसान अब सीधे 19 जून को ही अपना अनाज लेकर पहुंचे.

उद्योग व व्यापार संघ के अध्यक्ष हस्तीमल डोसा ने बताया किअरब सागर से उठा हुआ तूफान आज रात 12 बजे से नागौर में आने की संभावना है.डोसा ने बताया कि रात्रि में बीपरजॉय तूफान का असर नागौर जिले में देखने को मिल सकता है जिसके कारण मेड़ता में दो दिन मंडी बंद रखने का निर्णय लिया गया है.बाड़मेर जिले में लगातार बारिश हो रही है. नागौर में मौसम विभाग के द्वारा आगामी दो दिनों के लिए अलर्ट जारी किया हुआ है.

शनिवार को खुली निलामी का अवकाश
हस्तीमल डोसा ने बताया कि मौसम परिवर्तन की वजह से नागौर जिले में बारिश होने के आसार है. यदि मौसम खराब हुआ और बारिश शुरू हो गई तो ऐसे में किसानों द्वारा लाई गई फसल व मंडी परिसर में पड़ी फसलों दोनो को नुकसान पहुंचेगा. जिसके कारण मंडी बंद रखने का निर्णय लिया है. वहीं रेड अलर्ट जारी होने के कारण शनिवार को खुली नीलामी का अवकाश रखा गया है. रविवार के दिन वैसे ही अवकाश रहता है .

मेड़ता मंडी की बात करे तो मेड़ता मंडी में किसानों के द्वारा अलग अलग जगहों ले फसल लाई जाती है. मेड़ता की बाात करे तो मेड़ता के नजदीक जिले जोधपुर, पाली, बीकानेर,चुरु औरअजमेर सहित कई जिलों से किसान यहां पर फसल बेचने आते है. मेड़ता मंडी प्रदेश में अपना विशेष स्थान रखती हैक्योंकि भावों के लेकरकिसान औरव्यापारियों के बीच संबंध और लेन – देने की पारदर्शिता के कारण मंडी जानी जाती है.

Tags: Local18, Nagaur News, Rajasthan news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More