Weather Update! मानसून पर नहीं होगा बिपरजॉय का असर, प्री मानसून पर ही दिखेगा असर

निशा राठौड़/उदयपुर. चक्रवात बिपरजॉय तूफान का अब उदयपुर में दस्तक दे चुका है.इसके बाद तेज हवाओं के साथ शहर में खंड वर्षा का दौर भी जारी है. मौसम विभाग के अनुसार इस बार के मानसून पर कोई खास असर नहीं होने वाले वाल है. इस बार मानसून सामान्य रहने वाला है. चक्रवात के बाद फिर से बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर से मानसून के बादल बनेगा.

कैसा रहेगा चक्रवात तूफान का असर
दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में बहुत तेज बारिश का अलर्ट जारी किया जा रहा है. इसके अलावा, उत्तर भारत के राज्य हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं.

मानसून का कोई विपरत असर नहीं पड़ेगा
मौसम वैज्ञानिक डाॅक्टर नरेंद्र सिंह राठौड ने बताया किमानसून पर इस बार किसी प्रकार का कोई असर नहीं पड़ेगा. अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में फिर से बादल बनेंगे और सामान्य बारिश होने की उम्मीद है. हालाकि इसकी प्री मानसून पर इसका असर जरूर पड़ेगा. आने वाले दो दिनों तक शहर में खण्ड वर्षा जरूर देखने को मिलेगी.

राजस्थान के किसानों कोहोगा फायदा
मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया की राजस्थान में हो रही यह खण्ड वर्षा राजस्थान भी जल स्तर को बढ़ाएगा. इससे किसानों को फसल में भी मदद है. चक्रवात के बावजूद भी राजस्थान में मानसून सामान्य रहेगा. आनेवाले 28 से 30 जून तक मानसून राजस्थान में दस्तक देगा. चक्रवात की वजह से मौसम ने नमी बनी है इसी कारण अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में मानसून के बादल सक्रिय होगे. इन्हीं से राजस्थान में बारिश होगी.

.

FIRST PUBLISHED : June 16, 2023, 22:46 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More