आईआईटी-जेईई के छात्रों को गाइडेंस के लिए पूर्व छात्रों ने बनाया प्‍लेटफार्म, इस तरह मिलेगी मदद


हाइलाइट्स

राजधानी दिल्‍ली में किया गया लांच
18 जून को आने वाला है रिजल्‍ट

नई दिल्‍ली. आईआईटी-जेईई के छात्रों को गाइडेंस देने के लिए आईआईटी के पूर्व छात्रों और शिक्षाविदों ने ऑनलाइन प्‍लेटफार्म बनाया है, जिसका नाम FACTAPP.IN (फैक्टऐप.इन) है. अखिल भारतीय प्रतिभा उत्थान अभियान (एबीपीयूए) द्वारा संचाललि ऐप को आज राजधानीदेश दिल्‍ली में लांच किया गया है. इस ऐप की मदद से छात्र और शिक्षक एक दूसरे से संपर्क कर सकते हैं और अपनी समस्‍या का समाधान करा सकते हैं.

लांचिंग के मौके पर आईआईटी के पूर्व छात्र शशांक चतुर्वेदी ने बताया कि यह ऐप विभिन्न प्रकार के शैक्षणिक परामर्श को सहजता, सुलभता एवं सुगमता से आदान-प्रदान करने में सक्षम है, जिसमें पीयर-टू-पीयर, सीनियर-टू-जूनियर, फैकल्टी-टू-स्टूडेंट, फैकल्टी-टू-पैरेंट तथा सामुदायिक सलाह ली जा सकती हैं. इससे इंजीनियरिंग कॉलेज एवं विषय के चुनाव मदद दी जाएगी.

खास बात यह है कि छात्रों को परामर्श और काउंसलिंग पिछले साल आईआईटी-जेईई में रैंक प्राप्त करने वाले सफल प्रतियोगी तथा अभ्यर्थी करेंगे. 18 जून आने वाले आईआईटी-जेईई एडवांस के परिणाम आने के पश्चात् मदद ले सकते हैं. छात्रों की मदद के लिए आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी और जीएफटीआई में अध्ययनरत छात्रों ने सहमति दी है. इंजीनियरिंग कॉलेज एवं विषय के चुनाव से संबंधित दुविधा का समाधान किया जाएगा.

Tags: IIT, IIT alumnus, IIT BHU, JEE

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More