VIDEO: जेडीयू MLA के भतीजे की दबंगई, पहले महिला को भद्दी-भद्दी गालियां दी, फिर बरसाये हंटर

खगड़िया. बिहार में एक बार फिर से सत्ता की हनक देखने को मिली है. मामला खगड़िया जिला से जुड़ा है जहां जेडीयू विधायक के भतीजे के सिर दबंगई का ऐसा नशा चढ़ा कि वो हैवान बन गया. उसने एक महिला जो कि निहत्थी थी पर हंटर बरसाये. एमएलसी के भतीजे की ये करतूत का वीडियो सोशल  मीडीया में तेजी से वायरल हो रहा है.

वीडियो के संबंध में बताया जा रहा है कि बेलदौर थाना क्षेत्र के पनसलबा गांव की घटना है. जहां पर महिला को पिटाई करते हुए युवक दिख रहा है. इस वीडियो में दिखाई दे रहे युवक के द्वारा एक महिला को हंटर से बार-बार पीटा जा रहा है और महिला को गांव से भाग जाने के लिए भी बार-बार कहा जा रहा है. इस दौरान अभ्रद भाषा का भी प्रयोग किया जा रहा है. वीडियो में दिखाई दे रहा युवक बेलदौर के जदयू एमएलए पन्नालाल पटेल का भतीजा अभय पटेल बताया जा रहा है. हालांकि न्यूज 18 इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.

” isDesktop=”true” id=”6556181″ >

ग्रामीणों की मानें तो महिला यूपी की रहने वाली है और गांव का ही एक युवक उसे शादी करके खगङिया लाया था. कुछ महीने के बाद महिला का पति मजदूरी करने के लिए दूसरे प्रदेश चला गया. उसके बाद महिला गांव में अकेले रहती थी. अब ऐसी क्या बात हुई की महिला को पीटा गया, इसकी पूरी जानकारी पुलिस के द्वारा किये जा रहे अनुसंधान में ही में स्पष्ट हो पाएगा.

सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद खगड़िया एसपी अमितेश कुमार ने भी संज्ञान लिया है. उन्होंने इस मामले में कहा कि वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे युवक की पहचान कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है, साथ ही महिला का भी पता किया जा रहा है. यदि महिला आवेदन नहीं देती है तो पुलिस के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी.

Tags: Bihar News, Khagaria news, Viral video

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More