100 महिला पुलिस कर्मियों ने मिलकर निकली जागरूकता रैली:

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

100 महिला पुलिस कर्मियों ने मिलकर निकली जागरूकता रैली:

सामाजिक महिला संगठनो ने लिया रैली मे हिस्सा, मकसद नारी को पुरुष के बराबर अधिकार दिलाने की जागरूकता फैलाना

कौशांबी मे मिशन शक्ति के साल मायने समझाने के लिए पुलिस ने जागरूकता रैली पुलिस ऑफिस से निकाली। इस रैली मे पुलिस महकमे की 100 से अधिक महिला सिपाहियो एवं सामाजिक महिला सगठन के महिलाओ ने हिस्सा लिया। पुलिस अफसर के मुताबिक इस रैली का मकसद पुरुष सत्तात्मक समाज मे महिलाओ की भागीदारी व उनके अधिकार के लिए महिलाओ को जागरूक करना है।

मंझनपुर स्थित पुलिस दफ्तर (एसपी ऑफिस) से पुलिस महकमे की महिला सुरक्षा कर्मियों ने हाथ मे तख्तियाँ लेकर महिला सुरक्षा, संरक्षा एवं अधिकार की बात करते हुए प्रमुख चौराहे तक मार्च निकाला गया। मार्च मे महकमे के 100 से अधिक महिला पुलिस कर्मी एवं महिला सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने महिला अधिकार के जुड़े पोस्टर बैनर एवं तख्तियाँ हाथ मे लिए रही। मंझनपुर के प्रमुख चौराहे पर पहुच महिलाओ ने महिला सुरक्षा अधिकार एवं अपराध पर खुलकर सड़क पर आने जाने वाली महिलाओ युवतियो से बात चीत की। पुलिस कर्मियों ने मार्च निकाल करीब 3 किलोमीटर सड़क पर पैदल चली।

एडिशनल एसपी समर बहादुर ने बताया, पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर जनपद मे महिला पुलिस कर्मियों द्वारा मिशन शक्ति के तहत मार्च निकाला गया है। जिसका मकसद समाज मे महिलाओ को उनका अधिकार एवं सुरक्षा की भावना को बढ़ाना है। इस तरह के कार्यक्रम आने वाले समय मे भी जारी रहेगे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें