Weather Alert! 18 के बाद दिखेगा मानसून का असर, मक्का और हल्दी की इस किस्म की खेती होगी फायदेमंद

अभिनव कुमार/दरभंगा. उत्तर बिहार में मानसून का असर अभी दिखने में देरी है. इस दौरान गर्मी और उमस से लोगों की परेशानी बढ़ गई है. ग्रामीण कृषि मौसम सेवा डॉ.राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा और भारत मौसम विज्ञान विभाग के द्वारा मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है. यह पूर्वानुमान 17 से 21 जून 2023 तक के लिए जारी किया गया है. जिसमें बताया गया है कि बिहार में 12 जून को मानसून के आगमन के बाद यह उत्तर पूर्वी बिहार के कुछ ही हिस्सों में सीमित हो गया.

उसके बाद मानसून आगे नहीं बढ़ा तब से अब तक लगातार हीटवेव की स्थिति बनी हुई है. 18 जून के बाद अनुकूल मौसम में परिस्थितियां मिलने से मानसून आगे अग्रसर हो सकती है. किसानों को भी खरीफफसलों के लिए कुछ दिशा-निर्देश भी जारी हुए हैं.

तेज हवा के साथ होगी बारिश
पूर्वानुमान इस अवधि में कुछ स्थानों पर तेज हवा के साथ वर्षा भी हो सकती है. इस अवधि में अधिकतम तापमान 37 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. सापेक्षता सुबह 65 से 75% और दोपहर में 35 से 45% रहने की संभावना है. पूर्वानुमानित इस अवधि में औसतन 10 से 14 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है.

किसानों के लिए जारी हुआ है यह दिशा-निर्देश
वहीं मौसम वैज्ञानिक गुलाब सिंह ने किसानों के लिए भी कुछ दिशा निर्देश दिए हैं, जिसके तहत उन्होंने बताया कि खरीफ मक्का की अनुशंसित किसान देवकी, shaktimaan1, शक्तिमान 2, राजेंद्र संकर मक्का 3, गंगा 11 की बुवाई करें. बीज दर 20 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर रखें.मक्का में कीट विधि की निगरानी करें. वही हल्दी की राजेंद्र सोनिया, राजेंद्र सोनाली किसमें एवं अदरक की और नदियां किस्मकी बुवाई करें बीज को उपचारित करने के बाद ही बुवाई करें.

Tags: Bihar News, Darbhanga news, Local18

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More