UP के इस सरकारी अस्पताल में दो दिनों में 34 मौत, डॉक्टरों का दावा- भीषण गर्मी से गई जान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बलिया. बड़ी खबर यूपी के बलिया से है जहां बलिया जिला अस्पताल में दो दिनों में 34 लोगों की मौत हुई है. 15 जून को बलिया जिला अस्पताल में 23 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गयी जबकि 16 जून को जिला अस्पताल में 11 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हुई है.

बलिया जिला अस्पताल में दो दिनों में 34 मरीजों की मौत के मामले में बलिया के सीएमओ और जिला अस्पताल के सीएमएस का दावा है कि ये मरीज वृद्ध और गम्भीर बीमारियों से पीड़ित थे. सीएमएस ने अपने बयान में का कहा कि गर्मी बढ़ने से गम्भीर मरीजों की हालत बिगड़ी होगी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्त्ती कराया गया.

इस मामले में सीएमएस, सीएमओ का दावा है कि गम्भीर हालत में ये मरीज अस्पताल में भर्ती किये गए, जहां उनका परीक्षण और इलाज किया जा रहा था लेकिन इलाज के दौरान 2 दिनों में जिला अस्पताल में 34 मरीजों ने दम तोड़ दिया. फिलहाल बलिया जिला अस्पताल में दो दिनों में 234 मरीजों की मौत से हड़कम्प मचा हुआ है. मालूम हो कि भारत के अधिकांश हिस्से इन दिनों भीषण गर्मी और हीट वेव की चपेट में हैं.

मानसून के आने में हो रही देरी से कई राज्यों में तापमान रोजाना 40 से अधिक रिकॉर्ड किया जा रहा है.

Tags: UP news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें