MP Assembly Elections : प्रियंका गांधी के वादों से घबराई बीजेपी, कांग्रेस की घोषणा का ढूंढ रही है जवाब

भोपाल. मध्य प्रदेश की राजनीति में सियासी दल घोषणाओं में एक दूसरे को पछाड़ने में लगे हैं. वो घोषणाओं पर घोषणा किए जा रहे हैं. बीजेपी हो या कांग्रेस लोकलुभावन घोषणाओं के जरिए जनता को रिझाने में लगे हुए हैं. कांग्रेस की तरफ से प्रियंका गांधी 6 बड़े वादे जनता से कर चुकी हैं. अब बीजेपी कांग्रेस को चित करने की तैयारी में है.

बात कांग्रेस की करें तो कांग्रेस ने जबलपुर में अपने चुनावी शंखनाद में प्रियंका गांधी की मौजूदगी में पांच गारंटी का दावा किया. कांग्रेस ने सत्ता में आने पर 100 यूनिट बिजली माफ, 200 यूनिट पर बिजली हाफ, गैस सिलेंडर ₹500, महिलाओं को बिना शर्त हर महीने 1500, किसानों का कर्जा माफ और पुरानी पेंशन योजना लागू करने का ऐलान किया है. सिर्फ इतना ही नहीं. कांग्रेस मध्यप्रदेश में अपनी पांच गारंटी को बढ़ाकर 10 करने की तैयारी में है. इसमें युवा महिला और दूसरे वर्गों को भी साधने की कोशिश होगी.

कांग्रेस वचन पत्र में 10 गारंटी
पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के मुताबिक आमजन के विकास और हित से जुड़े मामलों को लेकर वचन पत्र समिति लगातार परीक्षण कर रही है. सरकार आने पर 10 गारंटी पूरी की जाएंगी. यदि जरूरत पड़ी तो कुछ और गारंटी को भी वचन पत्र में शामिल किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- अब शंकराचार्य ने दी हिंदुओं को 5 बच्चे पैदा करने की सलाह, बोले सनातन धर्म में नहीं है-हम दो-हमारे दो

बीजेपी का मास्टर स्ट्रोक
सिर्फ ऐसा नहीं है कि कांग्रेस अपने वचन पत्र में कई बड़े ऐलान कर रही है. कांग्रेस के हर दाव को बेअसर करने के लिए बीजेपी भी मास्टर स्ट्रोक लगा रही है. बीजेपी ने कांग्रेस की हर गारंटी पर अपने दांव से मुद्दे को खत्म करने की राजनीति तेज कर दी है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहना योजना में दी जाने वाली ₹1000 की राशि को बढ़ाकर ₹3000 तक करने, किसानों को साल में ₹12000 देने, डिफाल्टर किसानों के कर्ज के ब्याज को खत्म करने का फैसला लेने  के साथ कर्मचारी हित में कई बड़े फैसले लेने की तैयारी कर ली है. जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री अगले कुछ दिनों में कुछ और नए बड़े दांव चल कॉन्ग्रेस की घोषणाओं को चित करने की कोशिश करेंगे. खबर है कि घरेलू गैस सिलेंडर से लेकर संविदा, और दूसरे कर्मचारियों के मामले में सरकार आने कई बड़े ऐलान करने की तैयारी में है.

बीजेपी-कांग्रेस के लिए करो या मरो के हालात
swapnaइन घोषणाओं में लेकिन जनता की बल्ले बल्ले हो रही है. मतलब साफ है विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते-आते कुछ और नई घोषणाएं जनता को खुश करती हुई नजर आएंगी.

Tags: Madhya Pradesh Assembly Elections 2023, Madhya Pradesh Congress, Priyanka Gandhi Politics

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More