ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज के सामने बेबस हो जाता है इंग्लैंड का युवा टैलेंट, चौथी पारी में तीसरी बार हुआ आउट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

The Ashes: टेस्ट क्रिकेट में जब भी नाथन लियोन और ओली पोप की भिडंत हुई है, तब-तब लियोन की जीत हुई है. इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है. पोप 31 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे. इस बीच लियोन की एक गेंद को वह समझ नहीं पाए और एलबीडब्ल्यू हो गए. टेस्ट प्रारूप में पोप, लियोन का तीसरी बार शिकार बने हैं.

01

‘द एशेज’ 2023 का आगाज हो चुका है. प्रतिष्ठित सीरीज का पहला मुकाबला बर्मिंघम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले की पहली पारी में एक बार फिर इंग्लिश बल्लेबाज ओली पोप ऑस्ट्रेलियाई अनुभवी स्पिनर नाथन लियोन का शिकार बने हैं. (Ollie Pope/Instagram)

02

बता दें टेस्ट क्रिकेट में जब भी नाथन लियोन और ओली पोप की भिडंत हुई है, तब-तब लियोन की जीत हुई है. इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है. पोप 31 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे. इस बीच लियोन की एक गेंद को वह समझ नहीं पाए और एलबीडब्ल्यू हो गए. (Ollie Pope/Instagram)

03

टेस्ट क्रिकेट में नाथन लियोन (Nathan Lyon) और ओली पोप का अबतक चार पारियों में आमना-सामना हुआ है. इस बीच लियोन ने पोप को तीन बार पवेलियन का रास्ता दिखाया है. (Ollie Pope/Instagram)

04

ओली पोप (Ollie Pope) ने टेस्ट प्रारूप में नाथन लियोन की अबतक कुल 53 गेंदों का सामना किया है. इस दौरान उनके बल्ले से केवल 22 रन ही निकले हैं. (Ollie Pope/Instagram)

05

बात करें बर्मिंघम टेस्ट की पहली पारी में लियोन के प्रदर्शन के बारे में तो उन्होंने अपनी टीम के लिए तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 44 गेंदों का सामना किया. इस बीच उनके बल्ले से 70.45 की स्ट्राइक रेट से 31 रन निकले. इस दौरान उन्होंने दो चौके जड़े. (Ollie Pope/Instagram)

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें