
नई दिल्ली. इस फादर्स डे अपने पिता को उपहार दें पोर्टोनिक्स के TWS ईयरबड्स, जो अपने बेहतरीन बास और क्रिस्टल क्लियर हाई टोन के साथ ऑडियो का शानदार अनुभव प्रदान करेंगे, फिर चाहे आप काम करना चाहते हैं या मनोरंजन का लुत्फ़ उठाना चाहते हैं.
हार्मोनिक्स ट्विन्स S5 को मिली शानदार सफलता के बाद भारत के डिजिटल एवं पोर्टेबल कन्ज़्यूमर इलेक्ट्रोनिक्स प्लेयर पोर्टोनिक्स लेकर आए हैं. हार्मोनिक्स ट्विन्स S6 शानदार डिज़ाइन वाले ये ईयरबड्स दो कलर्स- ब्लैक और व्हाईट में उपलब्ध हैं.
यह भी पढ़ें : विंडो और स्प्लिट के अलावा 4 तरीके के और होते हैं एसी, खरीदने में उलझे तो नुकसान तय
TWS ईयरबड के फीचर्स
बेहतरीन डिज़ाइन वाले हार्मोनिक्स ट्विन्स S6 में आरामदायक सॉफ्ट सिलिकॉन टिप्स हैं, ऐसे में आप दिन भर आराम से इनका इस्तेमाल कर सकते हैं. IPX4 रेटिंग वाले ये ईयरबड्स स्वेट और वाटर रेज़िस्टेन्ट है. 10mm के स्पेशियस डायनामिक ड्राइवर के साथ हॉर्मोनिक्स ट्विन्स S6 बेहतरीन बास और क्लीयर हाई टोन देते हैं. इनके साथ आप ऑडियो का शानदार अनुभव पा सकते हैं, फिर चाहे आप म्युज़िक सुन रहे हों या मुवीज़ का लुत्फ़ उठा रहे हों.
यह भी पढ़ें : 500 रुपये में खरीदें Portable Cooler, टेबल पर हो जाएगा फिट, कूलिंग का नहीं कोई मुकाबला
आधुनिक ब्लूटुथ V5.3 चिप से युक्त हार्मोनिक्स ट्विन्स S6 ज़्यादा दूरी पर भी बेहतरीन परफोर्मेन्स देते हैं. ये केस खोलते ही कनेक्ट हो जाते हैं. चार माइक्रोफोन और एनवायरनमेंट नॉइस कैंसिलेशन (ENC) के साथ ये बाहरी शोर में भी कॉलिंग को बेहतरीन बना देते हैं. इसकी 50 घण्टे की बैटरी लाईफ के साथ आप अपनी पसंदीदा मुवीज़/ शोज़ और म्युज़िक का लुत्फ़ उठा सकते हैं. इसके USB-C फास्ट चार्जिंग पोर्ट के साथ आप मात्र 10 मिनट चार्ज करके 10 घंटे तक के ऑडियो प्लेबैक टाइम का आनंद उठा सकते हैं.
TWS ईयरबड की प्राइस
पोर्टोनिक्स हॉर्मोनिक्स ट्विन्स S6 TWS 1,099 रुपये की कीमत पर 12 महीने की वारंटी के साथ मार्केट में उपलब्ध है. उपभोक्ता इसे कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा ई-कॉमर्स साइट अमेजन और फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं.
.
Tags: Tech news, Tech news hindi, Tech News in hindi
FIRST PUBLISHED : June 16, 2023, 19:40 IST






