रैपिडएक्‍स और मेट्रो में ये होगी समानता, देश में पहली बार होगा इस सिस्टम का इस्‍तेमाल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गाजियाबाद. रैपिडएक्‍स और मेट्रो दोनों ही अलग अलग तकनीकों से लैस हैं लेकिन दोनों में एक समानता है. एनसीआरटीसी ने यात्रियों की सुविधा के लिए मेट्रो जैसी सुविधा उपलब्‍ध कराने का फैसला किया है, जिससे लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो. गौरतलब है कि रैपिडएक्‍स का संचालन इसी माह शुरू होने की संभावना है.

रैपिडएक्स में यात्रा करने के लिए एनसीआरटीसी स्टेशनो मे टिकट खरीदने के लिए यात्रियो को कई विकल्प देने जा रहा है. इसके तहत मेट्रो की तरह स्टेशन में टिकट वेंडिंग मशीन (टीवीएम) लगाए जा रहे हैं. जिससे या‍त्री सुविधानुसार टिकट ले सकेंगे. इससे कैश, कार्ड आदि के साथ साथ यूपीआई से भी भुगतान ले सकेगा.

ऐसी सुविधा पहली बार देश में किसी मास ट्रांज़िट सिस्टम में प्रयोग की जाने वाली है.
एनसीआरटीसी के अनुसार टीवीएम के माध्यम से यूपीआई आधारित भुगतान की सुविधा का लाभ उठाने के लिए, यात्रियों को स्क्रीन पर दिखाए गए ‘टिकट खरीदें’ विकल्प पर टैप करना होगा. फिर उन्हें स्टेशनों के चार्ट में से गंतव्य स्टेशन का चयन करना होगा और जितने टिकट खरीदना चाहते हैं, वह संख्या दिए गए स्थान में भरनी होगी. इसके बाद टिकट के भुगतान के लिए यूपीआई सहित भुगतान के सभी विकल्प स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे.

यात्रियों द्वारा यूपीआई से भुगतान करने के विकल्प के चयन के बाद, टीवीएम के पीओएस टर्मिनल पर एक क्यूआर कोड उत्पन्न होगा. यात्री भुगतान करने के लिए किसी भी यूपीआई एप से उस क्यूआर कोड को स्कैन कर सकते हैं. भुगतान के साथ ही पेपर क्यूआर टिकट टीवीएम से बाहर आ जाएगा. यूपीआई के अलावा, टीवीएम में भुगतान के अन्य तीन विकल्प बैंक नोट, क्रेडिट/डेबिट कार्ड और एनसीएमसी कार्ड वॉलेट हैं. टीवीएम का इंटरफेस टिकट खरीदने के लिए यूज़र-फ्रेंडली होगा और कोई भी यात्री इसे प्रयोग कर पाएगा.

Tags: Delhi-Meerut RRTS Corridor, DMRC

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें