
जयपुर. समुद्री तूफान बिपरजॉय (cyclone biparjoy) के चलते पश्चिमी राजस्थान (Rajasthan) में मौसम के मिजाज बदल गए हैं. मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि तूफान बिपरजॉय कमजोर होकर डिप्रेशन के रूप में पश्चिमी राजस्थान से राजस्थान में प्रवेश करेगा. इसके चलते पश्चिमी राजस्थान के कई इलाकों में शुक्रवार रात बारिश हो सकती है. उन्होंने बताया यह तूफान धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा और इसके असर के चलते राजधानी जयपुर में भी अगले तीन दिन बारिश हो सकती है.
मौसम विभाग ने शनिवार को सिरोही,बाडमेर,जालौर,पाली के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जबकी नागौर,जोधपुर,उदयपुर,राजसमंद,भीलवाडा,अजमेर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
बीकानेर में दिखा असर
14 ट्रेन रद्द
चक्रवात तूफान बिपरजॉय का असर ट्रेनों पर भी पड़ा है. उत्तर पश्चिम रेलवे ने 14 गाड़ियों को रद्द कर दिया है. यहां चेक करें पूरी लिस्ट
गाड़ी संख्या 09461 गांधीधाम-अमृतसर 16 जून को रद्द
गाड़ी संख्या 09462 अमृतसर-गांधीधाम 17 जून को रद्द
गाड़ी संख्या 04841 जोधपुर-भीलड़ी 17 जून को रद्द
गाड़ी संख्या 04842 वलसाड-भीलड़ी 17 जून को रद्द
गाड़ी संख्या 14893 जोधपुर-पालनपुर 17 जून को रद्द
गाड़ी संख्या 14894 पालनपुर- जोधपुर 17 जून को रद्द
गाड़ी संख्या 04881,बाडमेर-मुनाबाव 17 जून को रद्द
गाड़ी संख्या 04882 मुनाबाव-बाडमेर 17 जून को रद्द
गाड़ी संख्या 14895, जोधपुर-बाडमेर 17 जून को रद्द
गाड़ी संख्या 14896 बाडमेर-जोधपुर 17 जून को रद्द
गाड़ी संख्या 04839 जोधपुर-बाडमेर 17 जून को रद्द
गाड़ी संख्या 04840 बाडमेर-जोधपुर 17 और 18 जून को रद्द
गाड़ी संख्या 04843 जोधपुर-बाडमेर 17 जून को रद्द
गाड़ी संख्या 04844 बाडमेर-जोधपुर 17 जून को रद्द
.
Tags: Cyclone Biparjoy, Jaipur news, Rajasthan news
FIRST PUBLISHED : June 16, 2023, 18:57 IST






