17 जून से शनि चलेंगे उल्टी चाल, बन रहे 2 दुर्लभ राजयोग, 4 राशि के जातकों का चमकेगा भाग्य

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

जिन जातकों की राशि सिंह है, उनके लिए शनि ग्रह का वक्री होना शुभ फलदाई माना जा रहा है.
सिंह राशि के जातक इस दौरान मकान या चल-अचल संपत्ति खरीद सकते हैं.

Shani Chal Rahe Vakri Chal : नवग्रहों में शनि को कर्म फल दाता और न्याय का देवता कहा जाता है. शनि देव 17 जून 2023 को स्वराशि यानि कुंभ में वक्री होने जा रहे हैं. 4 नवंबर 2023 तक इसी अवस्था में रहेंगे. शनि के वक्री होने से दो अत्यंत दुर्लभ राजयोग बन रहे हैं. जिसकी वजह से कुछ लोगों को धन लाभ और नौकरी में तरक्की मिल सकती है. एक शश राज योग बन रहा है और दूसरा केंद्र त्रिकोण राजयोग का निर्माण होने वाला है. जिसकी वजह से 4 राशि के जातकों की किस्मत चमक उठेगी. कौनसी वे चार भाग्यशाली राशियां हैं आइए जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से.

मेष राशि के जातक

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, शनि ग्रह की वक्री चाल मेष राशि के जातकों के लिए शुभ मानी जा रही है. इस दौरान मेष राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिल सकता है, व्यापार में वृद्धि हो सकती है, आय के नए स्रोत बन सकते हैं, आर्थिक पक्ष मजबूत हो सकता है. इसके अलावा स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं, जो कि लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें – आप भी झेल रहे हैं आर्थिक तंगी, नौकरी में आ रही है अड़चन, काली मिर्च के 6 उपाय दूर करेंगे समस्या

वृषभ राशि के जातक

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति की राशि वृषभ है तो शनि देव के कुंभ राशि में वक्री होने से आपको धन लाभ हो सकता है. इस दौरान आपको आय के नए स्त्रोत प्राप्त होंगे. परिजन और जीवन साथी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं. शनि की उल्टी चाल चलने से घर का माहौल आपके पक्ष में होता दिखाई दे रहा है. परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिसकी वजह से आपका मन प्रसन्न रहेगा.

मिथुन राशि के जातक

जिन जातकों की राशि मिथुन है वैदिक ज्योतिष के अनुसार, उनके लिए शनि की उल्टी चाल नौकरी और व्यवसाय में तरक्की लेकर आ रही है. मिथुन राशि के जातकों को अचानक धन लाभ हो सकता है. इस दौरान आपको परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा, पैतृक संपत्ति मिलने की भी संभावना बन रही है.

यह भी पढ़ें – भूलकर भी खिड़की के सामने ना रखें 2 वस्तुएं, हो सकते हैं कंगाल, रिश्तों में आ सकती है दरार

सिंह राशि के जातक

सिंह जातकों की राशि सिंह है उनके लिए शनि ग्रह का वक्री होना शुभ फलदाई माना जा रहा है. सिंह राशि के जातक इस दौरान मकान या चल अचल संपत्ति खरीद सकते हैं. आय के नए स्रोत बनेंगे, व्यापार में मुनाफा कमाएंगे. कहीं से शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं.

Tags: Astrology, Dharma Aastha, Religion, Shanidev

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें