40 साल से गुप्ता जी बेच रहे खोए और दूध से बनी कुल्फी, भुलाएं नहीं भूलेंगे स्वाद

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हरदोई. हरदोई में गुप्ता जी की कुल्फी के लिए ग्राहकों को इतंजार रहता है कि कब वह अपनी कुल्फी का ठेला लाएंगे और कब उन्हें स्वादिष्ट खोए और दूध से बनी कुल्फी खाने को मिलेगी. यह कुल्फी स्वाद में जितनी लाजवाब है, इसे बनाने का प्रोसेस भी उतनी ही दिलचस्प है. इसे खाने के लिए दूर-दूर से लोग इस दुकान पर पहुंचते हैं.

मुन्नू लाल गुप्ता बताते हैं कि वह पिछले 40 वर्षों से कुल्फी बेंचते आ रहे हैं, उनका कहना है कि वह बाजार से खोया व दूध खरीदकर लाते हैं फिर उसके बाद उसका पेस्ट बनाते हैं. जिसके बाद कुल्फी के सांचे में पेस्ट डालकर बर्फ के बॉक्स में जमने के लिए रख देते हैं और जमने के बाद तैयार हो जाती है. स्वादिष्ट खोया दूध की कुल्फी, जिसका ग्राहकों को इंतजार रहता है. वह बताते हैं कि जब उन्होंने कुल्फी बेंचने की शुरुआत की थी, तब कुल्फी की कीमत पैसों में हुआ करती और आज इसकी कीमत 10 से 20 रुपए है. वह बताते हैं कि सुबह घर से कुल्फी बेंचने के लिए निकलते हैं और सारा माल बेंचने के बाद ही घर पहुंचते हैं. इससे होने वाली कमाई से वह अपने परिवार का पेट पालते हैं.

शहर के कचहरी से लेकर अन्य जगहों पर मिल जाएगी स्टैंडर्ड कुल्फी

मुन्नू लाल अपनी कुल्फी का ठेला लेकर सुबह ही घर से निकल जाते हैं और कुछ समय कचहरी परिसर में लगाने के बाद शहर के अन्य स्थानों पर भी लोगों को इनकी खोए और दूध की कुल्फी का स्वाद चखने को मिल जाता है.

.

FIRST PUBLISHED : June 16, 2023, 17:38 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें