वकील ने कोर्ट में सजवा दिया शादी का मंडप… करा दी युवक-युवती की शादी, VIDEO वायरल हुआ तो मचा बवाल

शक्ति सिंह/कोटा. कोटा के कोर्ट परिसर में हुई एक अनोखी शादी की चर्चा इन दिनों शहर के वकीलों के बीच हो रही है. वैसे तो अदालत में कागजी शादी होती है. वह भी मजिस्ट्रेट के सामने. लेकिन अदालत के एक वकील ने अदालत परिसर के अंदर हवन कुंड बनवा. इसके बाद पंडित को बुलाकर मंत्रोच्चार के साथ युवक-युवती के 7 फेरे करवा दिए. शादी को शूट करने के लिए फोटोग्राफर भी बुलाया गया. उन्होंने शादी का वीडियो कवरेज किया. जब अदालत में हुई शादी के बारे में अभिभाषक परिषद अध्यक्ष को मालूम चला तो उन्होंने बैठक आयोजित की और शादी कराने वाले वकील मनोज जैन को परिषद से निष्कासित कर दिया.

अभिभाषक परिषद महासचिव गोपाल चौबे ने बताया की यह घटना बुधवार दोपहर 1 से 2 बजे के बीच की है. एडवोकेट मनोज जैन ने कैंटीन के पास वकीलों के चैंबर की गैलरी में न्यायलय की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला काम किया. मनोज जैन ने गैलरी में हवन कुंड लगवाकर एक जोड़े की शादी करवाई. बाकायदा पंडित को बुलवाया ओर वीडियो भी शूट करवाया. गर्मी के दिनों में सुबह की कोर्ट है. ज्यादातर वकील 1 बजे तक घर चले जाते है. कुछ वकील अपने काम से कोर्ट में रुक जाते है.

नहीं माने वकील
घटना के वक्त मौजूद वकीलों ने मनोज जैन को टोका. मनोज जैन ने उनसे अभद्रता की. किसी वकील ने एक छोटा सा वीडियो बना लिया. मामला संज्ञान में आने के बाद अभिभाषक परिषद की बैठक की गई. वकील मनोज जैन को परिषद की सदस्यता से निष्काषित कर दिया.

कोर्ट परिसर में कम थे वकील
अभिभाषक परिषद अध्यक्ष प्रमोद शर्मा ने बताया कि बुधवार दोपहर को कोर्ट परिसर खाली था. मनोज जैन ने वकीलों के बैठने के लिए बने चेंबर की गैलरी में हवन लगाकर पंडित से मंत्रोचार करवाकर युवक युवती की शादी करवाई. मनोज जैन को परिषद से निष्काषित किया है. उन्हें संविदा पर मिलने वाले लाभ से वंचित किया. मनोज जैन की शिकायत राजस्थान बार कॉन्सिल में भी की जाएगी.वहीं शादी करने वाले युवक-युवती की अब तक जानकारी नहीं मिल पाई है.

.

FIRST PUBLISHED : June 16, 2023, 17:22 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More