01

नई दिल्ली: ‘आदिपुरुष’ (Adipurush) आज 16 जून को रिलीज हो गई है. फिल्म को लेकर क्रिटिक्स की राय मिली-जुली है. प्रभास और कृति सेनन को लेकर राय अच्छी है, पर फिल्म के अटपटे डायलॉग दर्शकों को पच नहीं रहे हैं. इस बीच, काठमांडू के सिनेमाघरों में शुक्रवार 16 जून को ‘आदिपुरुष’ की स्क्रीनिंग रोक दी गई. काठमांडू के मेयर बालेन शाह ने चेतावनी दी थी कि अगर फिल्म ‘आदिपुरुष’ में माता सीता के जन्मस्थान को लेकर की गई ‘गलती’ ठीक नहीं की गई, तो राजधानी में किसी भी भारतीय फिल्म को स्क्रीनिंग की अनुमति नहीं दी जाएगी.
Author: Jagran Times
Post Views: 81






