
नई दिल्ली: प्रभास और कृति सेनन के अभिनय से सजी फिल्म ‘आदिपुरुष’ तमाम विवादों के बीच आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. बिग बजट फिल्म ‘रामायण’ पर आधारित है, जिसके प्रचार-प्रसार में मेकर्स बीते दिनों काफी मेहनत कर रहे थे. उन्होंने फिल्म के प्रमोशन के तौर पर भगवान हनुमान के लिए सिनेमाघरों में एक सीट रिजर्व की, लेकिन जब एक थियेटर में भगवान हनुमान के स्वरूप प्रकट हुए, तो लोगों की खुशी और रोमांच का ठिकाना नहीं रहा.
वायरल वीडियो में, कैमरा दीवार की ओर फोकस कर रहा है, जिस पर ध्यान देने पर पता चलता है कि एक बंदर सिनेमाहॉल की खिड़की से झांक रहा है और स्क्रीन की ओर देख रहा है. ऐसा लगता है कि वह भी बाकी लोगों की तरह फिल्म का लुत्फ उठा रहा है. जब लोगों की नजर गई, तो वे खुशी और आस्था से जय श्रीराम के नारे लगाने लगे. पूरा सिनेमाहॉल ‘जय श्रीराम’ के नारों से गूंज उठा. बता दें कि लोग बंदर को भगवान हनुमान का स्वरूप मानते हैं.
.
Tags: Actor Prabhas, Adipurush, Kriti Sanon
FIRST PUBLISHED : June 16, 2023, 17:11 IST






