आसमान में दिखने वाला है अद्भुत नजारा, ग्रहों की लगेगी परेड, कहां और कैसे देख पाएंगे

Star News: आसमान में ग्रहों का का एक अद्भुत नजारा देखने को मिलने वाला है. एक दुर्लभ नजारे में सौरमंडल के पांच ग्रह शनिवार 17 जून को एक लाइन में दिखने वाले हैं. आसमान में शनि (Saturn), नेप्च्यून (Neptune), बृहस्पति (Jupiter), यूरेनस (Uranus) और बुध (Mercury) एक साथ दिखाई देने वाले हैं. इन्हें दुनिया के कई शहरों से देखा जा सकेगा. लेकिन इनकी दृश्यता उन क्षेत्रों में मौसम की स्थति पर निर्भर करेगी. 

ग्रहों की इस परेड को संयुग्मन भी कहा जाता है. ये घटना तब होती है जब हमारे सौरमंडल में दो या दो से अधिक ग्रह पृथ्वी से देखे जाने पर एक दूसरे के करीब दिखाई देते हैं. इस संयुग्मन यानी कि ग्रहों के लाइन-अप में सौरमंडल के चमकीले ग्रह बुध, शुक्र, मंगल, बृहस्पति और शनि आमतौर शामिल होते हैं, लेकिन  ये जरूरी नहीं है. संयुग्मन में कोई भी ग्रह शामिल हो सकता है.

कब और कहां देख पाएंगे
सर्वोत्तम दृश्यों के लिए, कम प्रकाश प्रदूषण वाले स्थान और ऊंचे जगह से देखा जा सकता है. सूर्योदय से एक घंटे पहले साफ आकाश में इन ग्रहों को देखा जा सकता है. बुध सूर्योदय से एक घंटे पहले दिखाई देता है. यदि आप उस समय बाहर जाते हैं, तो आप सभी पांच ग्रहों को आकाश में फैला हुआ देख पाएंगे – बुध से नीचे क्षितिज से शनि तक आकाश में ऊपर – जब तक सूरज उगता नहीं है.

स्टेलारियम के अनुसार, जहां शनि रात 11:41 बजे आसमान में उदय होगा, वहीं बृहस्पति सुबह 02:30 बजे के बाद दिखाई देगा, वहीं, भारत में सुबह 04:23 बजे के बाद ही बुध दिखाई देगा.

नंगी आंख से कब देख सकते हैं?
कुछ ग्रह दूसरों की तुलना में आसमान में आसानी से स्पॉट हो सकते हैं, लेकिन ये आसमान की स्थिति पर निर्भर करता है. बृहस्पति और शनि काफी चमकीले ग्रह हैंं तो उन्हें आसानी से देखा जा सकता है, बुध ग्रह थोड़ा कम चमकीला होता है, लेकिन फिर भी इसे नंगी आंखों से देखा जा सकता है. नेपच्यून और यूरेनस का एक दृश्य प्राप्त करने के लिए, आपको संभवतः दूरबीन की जरूरत पड़ सकती है. 

ये भी पढ़ें- बिपरजॉय के तांडव से 500 घरों को नुकसान, 800 पेड़ भी उखड़े, NDRF ने बताई तूफान के बाद की कहानी

ग्रह लाइन अप क्यों करते हैं?
सौर मंडल के सभी ग्रह सूर्य की परिक्रमा करते हैं, प्रत्येक एक अलग पथ का अनुसरण करता है जिसे कक्षा के रूप में जाना जाता है. ये कक्षाएं पूरी तरह से गोलाकार नहीं हैं, लेकिन आकार में अंडाकार हैं, जिसमें सूर्य दीर्घवृत्त के दो केंद्रों में से एक पर स्थित है.

Tags: Solar system, Space news, Space Science

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More