यमुना में नहाने गए दो सगे भाई और दो दोस्त यमुना में डूबे,तीन की मौत एक को बचाया गया
कौशाम्बी जिले में भीषण गर्मी में यमुना में नहाने गए दो सगे भाई और एक दोस्त की यमुना में डूबने से मौत हो गई जबकि एक बच्चे को बचा लिया गया,सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने यमुना में डूबे तीनों युवकों के शव को बरामद कर लिया है।युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
घटना पिपरी थाना क्षेत्र के सेवढ़ा गांव के यमुना घाट एक है जहा के रोहित, मोहित दोनों सगे भाई,तीसरा सूरज हेला और एक अन्य अनिकेश गर्मी में शरीर को ठंडक देने के लिए यमुना में नहाने गए थे,नहाने के दौरान सभी गहरे पानी में चले गए,शोरा मचाने पर ग्रामीण आए और सभी की खोज शुरू की गई,ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को भी दी,सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने गोताखोर की सहायता से सभी को बाहर निकाला लिया लेकिन तन तक मोहित,रोहित और सूरज की मौत हो गई जबकि अनिकेष बच गया।घटना से गांव में कोहराम मचा गया है।पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई।








