रामदेव ने लॉन्च किए पतंजलि के प्रीमियम प्रोडक्ट, बोले- बड़े-बड़ों को शीर्षासन कराया, यूनिलीवर को भी पछाड़ेंगे

हाइलाइट्स

स्वामी रामदेव ने आज प्रेस कांफ्रेंस कर पतंजलि के 14 प्रीमियम प्रोडक्ट की लॉन्चिंग की.
स्वामी रामदेव ने कहा कि बहुत जल्द हम युनिलीवर को जल्द पीछे छोड़ देंगे.

नई दिल्ली. योग गुरु बाबा रामदेव ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस कर पतंजलि के नए प्रीमियम प्रोडक्ट लॉन्च किए. इस दौरान उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य है कि कंपनी आने वाले पांच वर्षों में 50 हजार करोड़ रुपये का कारोबार करे. कंपनी की तरफ से जारी की गई प्रेस रिलीज में बताया गया कि ‘विश्व की प्रमुख कंपनियों के साथ गठजोड़ के साथ इन विश्व स्तरीय उत्पादों की लॉन्चिंग पतंजलि को अगले स्तर पर ले जाएगी. भारत के सबसे भरोसेमंद ब्रांड पतंजलि और न्यूट्रेला की उच्च क्षमता की प्राप्ति को समृद्ध करेगी’.

इन प्रीमियम प्रोडक्ट की हुई लॉन्चिंग
पतंजलि ने जिन प्रीमियम प्रोडक्ट की लॉन्चिंग की है, उनमें न्यूट्रेला मैक्स मिलेट्स का रागी चोको सीरियल्स, रागी बिस्किट, 7-ग्रेन बिस्किट, डाइजेस्टिव बिस्किट, न्यूट्रेला मैक्स नट्स सहित 14 प्रोडक्ट्स शामिल हैं. स्वामी रामदेव के मार्गदर्शन में पतंजलि फूड्स लिमिटेड अपने प्रीमियमाइजेशन ड्राइव के अंतर्गत उपभोक्ताओं के लिए न्यूट्रास्यूटिकल्स, हेल्थ बिस्कुट, न्यूट्रेला के बाजरे से बने उत्पाद और प्रीमियम सूखे मेवों में नए उत्पादों की लॉन्चिंग की. हर्बल उत्पादों में अपनी विशेषज्ञता और भारतीय उपभोक्ता बाजार की गहरी समझ के आधार पर पतंजलि फूड्स ने विभिन्न उपभोक्ता क्षेत्रों के लिए कुल 14 नए उत्पाद पेश किए हैं.

भारत की तरफ पूरी दुनिया देख रही- योग गुरु
योग गुरु रामदेव ने कहा कि ‘आज भारत की तरफ पूरी दुनिया देख रही है. भारत के लोहे को पूरी दुनिया मान रही है. आज हम सब मिलकर भारत को विश्व गुरु बनाने की राह पर आगे बढ़ रहे हैं. आज भारत में निर्मित सामान पूरी दुनिया में बिक रहा है और हम तमाम विदेशी कंपनियों को पीछे छोड़ते जा रहे हैं’.

पतंजलि भारत को आत्मनिर्भर बना रहा हैः रामदेव
योग गुरु रामदेव ने कहा कि ‘भारत में पहले विदेशी कंपनियों का कब्जा था. एक बिस्किट से लेकर घी, तेल, आटा और चावल समेत पूरी रसोई विदेशी कंपनियों के सामान से भरी रहती थी, लेकिन पतंजलि के उत्पादों ने आज पूरी स्थिति ही बदल दी है. आज घर-घर में पतंजलि का सामान देखने को मिल रहा है. यह भारत को आत्मनिर्भर बना रहा है और पूरी दुनिया को भारतीय संस्कृति के बारे में बता रहा है’.
” isDesktop=”true” id=”6550827″ >


पतंजलि एक बड़ी कंपनी बनने की ओर अग्रसर हैंः रामदेव
वहीं, योग दिवस पर प्रतिक्रिया देते हुए योग गुरु रामदेव ने कहा कि ‘आत्मनिर्भरता के लिए योग जरूरी है’. इसके अलावा उन्होंने कहा कि ‘जब हमने कहा था कि हम यूनिलीवर को पीछे छोड़ देंगे, तब हमारा किसी ने विश्वास नहीं किया. हम बहुत जल्द यूनिलीवर को पीछे छोड़ेंगे. क्योंकि अभी यही कंपनी हमसे आगे है, बाकी विदेशी कंपनियों से हमने शीर्षासन करा दिया है. कैपिटल मार्केट में एक संन्यासी ने पहली बार कंपनी की लिस्टिंग कराई. पतंजलि एक बड़ी कंपनी बनने की ओर अग्रसर है’.

Tags: Baba ramdev, Patanjali

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More