गर्मी में सिक्किम जाकर लेना चाहते हैं ठंडक का एहसास, तो जानें से पहले पढ़ लें यह बड़ा अपडेट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

बाढ़ ने राजमार्ग के साथ-साथ यहां के बुनियादी ढांचों को भी गंभीर नुकसान पहुंचाया
बाढ़ की वजह से वाहनों की आवाजाही के लिये असुरक्षित हुआ नेशनल हाइवे
सीमा सड़क संगठन रास्ते को साफ कर स्थिति को बहाल करने में जुटा

गंगटोक. उत्तरी सिक्किम (Sikkim) जिले में अचानक आई बाढ़ के बाद पेगोंग (Pegong) में राष्ट्रीय राजमार्ग-10 जलमग्न हो गया. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी सिक्किम में बृहस्पतिवार रात भारी बारिश (Heavy Rain) हुई, जिससे आसपास की नदियों में उफान आने से अचानक बाढ़ (Flood) आ गई और इसने राष्ट्रीय राजमार्ग (National Highway) को अपनी चपेट में ले लिया. उन्होंने बताया कि उत्तरी सिक्किम में लाचेन और लाचुंग जैसे इलाके अचानक आई बाढ़ के कारण राज्य के बाकी हिस्सों से कट गए हैं.

Sikkim Avalanche: सेना के लिए मौसम बना चुनौती, आज भी चलेगा रेस्क्यू ऑपरेशन, सिक्किम में आए हिमस्खलन में 7 लोगों की मौत

अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ ने राजमार्ग के साथ-साथ यहां के बुनियादी ढांचों को भी गंभीर नुकसान पहुंचाया है. जिससे यह किसी भी तरह के वाहनों की आवाजाही के लिए असुरक्षित हो गया है.

उन्होंने बताया कि फिलहाल स्थानीय अधिकारी स्थिति का जायजा ले रहे हैं और सीमा सड़क संगठन रास्ते को साफ कर सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए काम कर रहा है. हालांकि, राजमार्ग को यातायात के लिए फिर से खोलने में कुछ समय लग सकता है.

अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन के कारण गंगटोक-नाथुला मार्ग के जेएन रोड, रेलखोला, 13 माइल व थुलो खोला में भी सड़क अवरुद्ध है. उन्होंने बताया कि अगले नोटिस तक त्सोमगो झील, बाबा मंदिर, नाथुला और उत्तरी सिक्किम के लिए सभी पर्यटक परमिट रद्द कर दिए गए हैं.

Tags: Heavy Rainfall, Sikkim, Sikkim News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें