Funny Video: वरमाला के दौरान दूल्हा-दुल्हन का दंगल! पब्लिक बोली- शादी हो रही है या लड़ाई…

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


Bride Groom Fighting at Varmala Ceremony: इस वक्त शादियों का सीज़न चल रहा है, ऐसे में आपको एक से बढ़कर एक मज़ेदार वीडियो देखने को मिल जाएंगे, जिसमें दूल्हा-दुल्हन कुछ न कुछ अजीब करते हुए दिख जाएंगे. कभी मंडप में वे भिड़ जाते हैं तो कभी स्टेज पर ही दंगल शुरू हो जाता है. एक ऐसा ही वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है.

एक ज़माना था, जब दूल्हा और दुल्हन अपनी शादी के दौरान इतने शांत और सकुचाए रहते थे कि ऐसे नज़ारे देखने को मिलते थे लेकिन अब वक्त बदल गया है. कपल खुद भी अपनी शादी को खूब एंजॉय करता है और कई बार तो कुछ ऐसा हो जाता है, जिसकी हमें कल्पना भी नहीं हो. वीडियो में कपल कुछ ऐसा ही करता हुआ दिखाई दे रहा है.

दूल्हा-दुल्हन ही भिड़ गए
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन वरमाला के स्टेज पर खड़े हैं. दुल्हन और दूल्हे के हाथ में वरमाला है, जो एक-दूसरे को पहले डालने के लिए दोनों संघर्ष करते नज़र आ रहे हैं. दूल्हे को किसी रिश्तेदार ने ऊपर उठा रखा है लेकिन दुल्हन भी हार नहीं मानती है. लड़ते-झगड़ते आखिरकार दूल्हा अपनी दुल्हन के गले में वरमाला डाल देता है. वीडियो में इन्हें भिड़ता हुआ देखकर लोग खूब मज़े ले रहे हैं.

Tags: Ajab Gajab, Funny video, Groom fight scene

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें