
अनूप पासवान/कोरबा. मौसम का मिजाज़ बदलते ही सांपों के निकलने का सिलसिला शुरू हो गया हैं. कहीं किचन तो कहीं फ्रीज़ के नीचे तो कहीं बैडरूम से सांप के निकलने की खबरें आते रहती हैं. ऐसा ही मामला फिर बीती रात देखने को मिला. रात 11.30 बजे आज़ाद नगर बरमपुर में रहने वाले नीरज ठाकुर का परिवार उस वक्त डर गया जब आचनक से जूते के रैक पर एक कोबरा सांप को बैठे देखा. डरा सहमा परिवार बिना देरी किए इसकी जानकारी वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम के सदस्य जितेन्द्र सारथी को दिया, जिसके तुरंत बाद सारथी ने अपने टीम मेंबर सुभम निसाद को रवाना किया.
थोड़ी देर पश्चात मौके स्थल पर पहुंचे टीम के सदस्य ने बड़ी सावधानी से जूते के रेक को हटाया और कोबरा का रेस्क्यू कर डिब्बे में बंद किया. तब जाकर घर वालों ने राहत भरी सांस ली.
लोगों में आई जागरूकता
सर्पमित्र जितेन्द्र सारथी का कहना है कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से जिस तरह से रेस्क्यू कॉल आ रहे उससे यह लगता हैं की लोगों में बहुत ज्यादा जागरूकता आई है. जो एक अच्छी बात है. वन्य पशु, पक्षी और सर्प के रेस्क्यू कॉल लगातार आते हैं और हमारा प्रयास भी यही रहता है कि जिले के कोने-कोने तक पहुंचे और लोगों की मदद करें.
इन नंबरों पर करें कॉल
हम इन जीवों के साथ लोगों को भी बचाने में लगे हुए हैं. आम जन हमारे हेल्पलाइन नंबर पर किसी भी समय फोन कर के सूचना दे सकते हैं. वाइल्ड लाइफ रेस्क्यू टीम कोरबा हेल्प लाइन नंबर 8817534455,7999622151
.
FIRST PUBLISHED : June 16, 2023, 12:30 IST






