
केआर जाट/दौसा. आषाढ़ कृष्णपक्ष की द्वादशी होने के कारण मंदिर कमेटी ने जयपुर से मंगाए गए फूलों से बाबा गुप्तेश्वर महादेव का मनमोहकश्रृंगार किया गया. इसी तरह हर महीने की द्वादशी पर मंदिर कमेटी की ओर से गुप्तेश्वर महादेव मंदिर का मनमोहक श्रृंगार करवाया जाता है.
कृष्ण पक्ष की द्वादशी पर गुप्तेश्वर महादेव दरबार में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा. श्रद्धालु अलसुबह से ही कतारबद्ध होकर बाबा के दर्शन करने पहुंचे. आषाढ़ कृष्णपक्ष की द्वादशी होने के कारण गुप्तेश्वर महादेव मंदिर कमेटी ने जयपुर से मंगाए गए फूलों से बाबा का मनमोहक श्रृंगार किया गया.
अन्य शहरों से भी पहुंचते हैं श्रद्धालु
गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में द्वादशी पर अन्य शहरों से भी लोग आते हैं और पूजा करते हैं. यहां पर आने वाले सभी श्रद्धालु बेलपत्र और जल बाबा भोले को अर्पित करते हैं. दरबार में पहुंचे श्रद्धालु अपने घर, परिवार व व्यापार की मंगल कामना करते हैं और फिर मध्य रात्रि बाबा के दरबार में भजन कीर्तन करते हैं. उससे बाबा प्रसन्न होता है इन सभी से भक्तों की मनोकामना पूरी होती है.
जयकारों से गूंज उठा परिसर
जयपुर आसपास से लोग आकर गुप्तेश्वर महादेव की झांकी इस तरह से तैयार करते हैं कि श्रद्धालुओं की नजर नहीं हटती. इस दौरान न केवल बड़े बुजुर्ग बल्कि बच्चों में भी बाबा के दर्शनों को लेकर खासा उत्साह में रहता हैं. कई युवक, युवतियां और बच्चे हाथों में अगरबत्ती व फूल लेकर गुप्तेश्वर महादेव बाबा के दर्शन करने पहुंचे. इस दौरान मंदिर परिसर और उसके आसपास गुप्तेश्वर महादेव बाबा के जयकारे गूंजते रहते हैं.
हर महीने की द्वादशी पर गुप्तेश्वर महादेव मंदिर परिसर सुबह से ही रात्रि तक श्रद्धालु दूर-दूर से आते हैं और यहां पर भजन कीर्तन करते हैं.
.
Tags: Hindi news, Local18, Rajasthan news, Religion 18
FIRST PUBLISHED : June 16, 2023, 11:44 IST






