शादियों के लिए लेना चाहते हैं आर्टिफिशियल ज्वेलरी, दिल्ली की इस दुकान में कम पैसे में मिलेंगे बेस्ट डिजाइन

अभिषेक तिवारी/दिल्ली. भारतीय संस्कृति कई सारी संस्कृति, सभ्यता और बोली भाषा से मिलकर बनीं हैं और अलग-अलग संस्कृति के हिसाब से रहन-सहन, खान-पान और पहनावा भी अलग-अलग है. जब भी पहनावे कि बात हो तो उसमें आभूषण का जिक्र ना हो तो ऐसा असंभव है, क्योंकि गहनें न सिर्फ हमारी परंपरा संस्कृति को दर्शाते हैं, बल्कि वर्तमान समय में लोग इसे एक स्टाइल स्टेटमेंट के तौर पर पहनते हैं. अब चाहे वो महिला हो या फिर पुरुष हर किसी को अपने-अपने तरह और स्टाइल की ज्वैलरी पहनना बहुत रास आता है. आज हम आपको दिल्ली की ऐसी ही आर्टिफिशियल आभूषण की शॉप के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां काफी सस्ते दामों में अच्छी ज्वैलरी मिल जाएगी.

दिल्ली के मचमोर ज्वेलरी शॉप के मैनेजर विजय तलवानी के मुताबिक, आजकल मार्केट में सोने चांदी से ज्यादा तो आर्टिफिशियल ज्वेलरी की धूम मची हुई है, क्योंकि आर्टिफिशियल ज्वेलरी देखने में खूबसूरत और हर तरह के डिजाइन में उपलब्ध होती है और हमारे शॉप पर आपको ब्राइडल से लेकर नॉन ब्राइडल दोनों मिल जाएंगी, जैसे कलीरा, अंगूठी, इयरिंग, नेकलेस, चूड़े इत्यादि. विजय तलवानी ने बताया कि हमारे मच मोर शॉप पर नेकलेस के प्राइस 1000 रुपए से शुरू हैं, जो कि 20,000 रुपए तक जाते हैं और चूड़ियां 500 रुपए से अंगूठी 100 रुपए से और कलीरे 500 रुपए से शुरू हैं.

रेंट पड़ भी मिलती है ज्वेलरी

मच मोर शॉप पर अगर आप अपनी शादी के लिए रेंट पर ज्वेलरी लेना चाहती हैं तो वह भी आसानी से मिल जाती है. जिसका शुरुआती प्राइस 3000 रुपए है, इसमें आपको पूरा सेट आसानी से मिल जाएगा.

जानें टाइम और लोकेशन

मच मोर शॉप सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक हफ्तों के सातों दिन खुली रहती है. इनका पता है 15A/65, अजमल खान रोड Block 15A, WEA, Karol Bagh, New Delhi, Delhi 110005.

Tags: Delhi news, Delhi-ncr, Delhi-NCR News, Latest hindi news, Local18

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More