क्या धीरेंद्र शास्त्री अपनी दीवानी के लिए तोड़ेंगे एकांतवास? गंगोत्री से पैदल शिवरंजनी पहुंची बागेश्वर धाम

हिमांशु अग्रवाल/ छतरपुर. गंगोत्री से कलश लेकर मन में शादी करने की कामना लेकर बागेश्वरधाम जा रही भजन गायिका शिवरंजनी तिवारी छतरपुर जिले में है. हम आपको बता दें कि शिवरंजनी तिवारी का गंगोत्री से 1 मई को सफर शुरू हुआ था और वह अब अंतिम चरण में है जहां वह बागेश्वर धाम से मात्र 25 किलोमीटर दूर छतरपुर जिले में हैं. अब 16 जून शुक्रवार को वह बागेश्वर धाम पहुंच जाएंगी.

शिवरंजनी का कहना है कि वहां पहुंचकर उन्हें बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात करनी है. हालांकि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 15 से 20 जून तक के लिए एकांतवास पर चले गए हैं और उन्होंने इसकी जानकारी पहले एक कथा के दौरान दी थी. उन्होंने अपनी सोशल मीडिया पर भी एक पोस्ट जारी कर एकांतवास जाने की बात पर मुहर लगाई है.

बालाजी सरकार के दर्शन
पोस्ट में उन्होंने बताया है कि वह 20 जून तक एकांतवास में रहेंगे और 24 जून को वह बागेश्वर धाम गढ़ा आएंगे. हालांकि बागेश्वर धाम में रोजाना की तरह का ही माहौल है, किसी तरह के स्वागत या अन्य गतिविधि नजर नहीं आ रही है. शिवरंजनी के यहां आने पर एक भक्त ने बताया कि वह यहां आ रही है तो वह बालाजी सरकार के दर्शन करें जैसे कि सभी भक्त यहां पर आकर करते हैं.  वहीं कुछ लोगों ने कहा कि यह सब लोकप्रियता पाने के लिए कर रही हैं.

खुलेगा पर्चा से राज़
दूसरी ओर शिवरंजनी को पूरा विश्वास है कि उसकी मुलाकात जरूर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से होगी और वह उनका पर्चा बनाएंगे. हालांकि अब हर कोई यह देखना चाहेगा कि वह कौन सा राज है जो पर्चे में खुलेगाा.

.

FIRST PUBLISHED : June 16, 2023, 10:21 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More