कमल को वोट दो… नहीं तो नाराज हो जाएंगी लक्ष्मी जी… बीजेपी सांसद सत्यपाल सिंह की अनोखी अपील

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

बीजेपी सांसद सत्यपाल सिंह ने कहा है कि कमल को वोट दो, नहीं तो लक्ष्मी देवी नाराज हो जाएंगी
मंच से बोलते हुए सांसद ने कहा कि शास्त्रों में लिखा है कि लक्ष्मी का आसन कमल हैं

बागपत. यूपी के बागपत से बीजेपी सांसद सत्यपाल सिंह ने कहा है कि कमल को वोट दो, नहीं तो लक्ष्मी देवी नाराज हो जाएंगी. मंच से बोलते हुए सांसद ने कहा कि शास्त्रों में लिखा है कि लक्ष्मी का आसन कमल हैं. जिन्हें घर में लक्ष्मी चाहिए तो उन्हें कमल रखना ही होगा, कमल को वोट देना ही होगा और कमल का बटन दबाना ही होगा. सांसद ने कहा कि जो कमल के साथ नहीं उनसे लक्ष्मी नाराज हो जाएंगी. लक्ष्मी को न गाड़ी चाहिए, न कार चाहिए और न ही साइकिल, लक्ष्मी को केवल कमल चाहिए.

दरअसल, बागपत सांसद बड़ौत में लाभार्थि सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे थे, जहां उन्होंने सम्बोधन के दौरान ये बयान दिया. इससे पहले एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मुस्लिम बच्चों को शाकाहारी खाना खाने की सलाह दी थी. उन्होंने कहा था कि आप घर में एक बच्चे को मांसाहार दो और दूसरे को शुद्ध शाकाहारी खाना खिलाओ. दोनों बच्चों की पढ़ाई और स्वास्थ्य में आप फर्क देख लेना. आप खुद तय करोगे कि बच्चे को शुद्ध शाकाहारी खाना देना चाहिए या नॉन वेज देना चाहिए।

गौरतलब है कि सत्यपाल सिंह मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर रह चुके हैं. वे दो बार से बागपत सीट से सांसद हैं. पहली बार वे 2014 में जीते, फिर 2019 के लोकसभा चुनाव में निर्वाचित होकर लोकसभा पहुंचे. कहा जा रहा है कि 2024 के चुनाव को देखते हुए सत्यपाल सिंह ऐसी बयानबाजी कर सुर्ख़ियों में रहना चाहते हैं.

Tags: Baghpat news, UP latest news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें