NEET Result: RTO एजेंट के बेटे को पहले अटेम्प्ट में मिली सफलता, अब डॉक्टर बनेगा आदित्य


अनूप पासवान/कोरबा. न्यू एरा प्रोगेसिव स्कूल कोरबा के होनहार छात्र आदित्य राठौर ने मेडिकल चयन परीक्षा (नीट) की परीक्षा में 645 अंकों के साथ चयनित होकर विद्यालय और परिवार का गौरव बढ़ाया है. छात्र की इस उपलब्धि पर विद्यालय सहित परिवार में हर्ष का वातावरण व्याप्त है. आदित्य आरटीओ एजेंट संतोष राठौर का पुत्र है, जो रविशंकर शुक्ल नगर में निवास करते हैं.

आदित्य ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार और मामा सतीश राठौर को दिया है. सतीश राठौर जिंदल पावर प्लांट में डीसीएम पद पर पदस्थ हैं. आदित्य ने बताया कि मामा ने ही प्रेरित किया, जिसके बाद उसने नीट की तैयारी शुरू की और पहली बार में ही चयनित होकर सपना पूरा किया.

हार्डवर्क है सफलता की कुंजी
नीट 2023 में फाइट कर सफल होने वाले आदित्य ने बताया कि कठिन परिश्रम और पढ़ाई को लेकर नियमितता ही सफलता की कुंजी है. वह एक दिन में 12 घंटे तक अध्ययन करते थे. बताया कि पढ़ाई के दौरान उन्होंने सोशल मीडिया से पूरी तरह दूरी नहीं बनाई. बाहर की दुनिया से जुड़े रहना भी जरूरी था, जिसके लिए थोड़े समय के लिए सोशल मीडिया से भी जुड़ते थे. अपने आपको तरोताजा रखने के लिए के वह दोस्तों से बातचीत भी करते थे.

परिवार का मिला सहयोग
आदित्य राठौर कोरबा जिले के रविशंकर शुक्ल नगर के रहने वाले हैं. आदित्य के पिता आरटीओ एजेंट का कार्य करते हैं. आदित्य ने बताया की परीक्षा की तैयारी के दौरान मेरी फैमिली और टीचर्स ने मदद की. कभी किसी टेस्ट में नंबर कम आते थे तो परिवार से हमेशा सपोर्ट मिला और बेहतर होने की उम्मीद से मेहनत करने की प्रेरणा मिलती रही.

Tags: Korba news, Local18, NEET Topper, NEET UG 2023

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More