Imtiaz Ali B’ day: प्यार को पर्दे पर दी नई पहचान, ‘गीत’ से ‘जेजे’ तक लिखे कई यादगार किरदार, यूं चमकी थी किस्मत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. इम्तियाज अली (Imtiaz Ali) बॉलीवुड के बेहतरीन डायरेक्टर और स्क्रीन राइटर में गिने जाते हैं. ‘रॉकस्टार’ और ‘जब वी मेट’ जैसी आइकॉनिक फिल्में दे चुके इम्तियाज अली आज अपना स्पेशल डे मना रहे हैं. आज ये दिग्गज डायरेक्टर अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर उनके फैंस उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं. आज इस फिल्म निर्देशक के जन्मदिन पर उनके द्वारा दिए गए 5 बेहतरीन किरदारों के बारे में बताने जा रहे हैं. 

इम्तियाज अली का जन्म 16 जून 1971 को झारखंड के जमशेदपुर में हुआ था. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने थिएटर जाना शुरू कर दिया था और यहीं से फिल्मों और थिएटर्स में उनकी रुचि बढ़ी. आज ये डायरेक्टर अपने बेहतरीन किरदारों के लिए जाने जाते हैं. पर्दे पर दिल तोड़ने वाली कहानियों को शायद ही कोई इम्तियाज अली से बेहतर दिखा सकता है. तो चलिए जानते हैं उनके द्वारा रचे गए बेस्ट 5 किरदारों के बारे में-

‘गीत’-
साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘जब वी मेट’ इम्तियाज अली के करियर में मील का पत्थर साबित हुई थी. ये बतौर निर्देशक उनकी पहली फिल्म थी और इस फिल्म ने उनकी किस्मत चमका दी थी. इस फिल्म की सफलता ने बॉक्स- ऑफिस पर इतिहास रच दिया था. ‘जब वी मेट’ में ‘गीत’ के आइकॉनिक किरदार को ऑडियंस आज तक नहीं भूल पाई है. 

‘जेजे’ –
2011 में आई फिल्म ‘रॉकस्टार’ बॉलीवुड की बेहतरीन फिल्मों में शामिल है. इस फिल्म में रणबीर कपूर ‘जनार्दन जाखड़’ उर्फ ​​​​’जेजे’ उर्फ ​​​​’जॉर्डन’ के किरदार में नजर आए थे. ये किरदार इंसानी महत्वाकांक्षाओं को उम्दा तरीके से दर्शाता है. 

‘वेद’-
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘तमाशा’ का ‘वेद’ तो आपको याद ही होगा. ये किरदार हर सामान्य परिवार से ताल्लुक रखने वाले इंसान की रोजाना की जिंदगी को पर्दे पर बखूबी दर्शाता है.  

‘वीरा’-
आलिया भट्ट और रणदीप हुड्डा की फिल्म ‘हाइवे’ ने फैंस का खूब दिल जीता था. इस फिल्म में ‘वीरा’ के  किरदार के दर्द और उसकी अनोखी लव स्टोरी ऑडियंस को खूब पसंद आई थी. 

‘वेरोनिका’ –
‘कॉकटेल’ की ‘वेरोनिका’ की कहानी दोस्ती और प्यार में धोखा खाई एक लड़की की कहानी है. इस फिल्म में वेरोनिका के किरदार से ऑडियंस ने काफी जुड़ाव महसूस किया था.

Tags: Alia Bhatt, Bollywood Birthday, Bollywood films, Imtiaz Ali

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें