आगरा में 29 केंद्रों पर हुई बीएड प्रवेश परीक्षा, अभ्यर्थियों ने कहा…सरल आया था पेपर!  

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हरिकांत शर्मा/आगरा: आगरा में गुरुवार को सुबह 9:00 बजे से शुरू हुई बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए 29 केंद्र निर्धारित किए गए थे, जिसमें दोनों पालियों में एक लगभग 13,829 के करीब छात्राओं ने परीक्षा में हिस्सा लिया. परीक्षा में पहली पाली सुबह 9 से 12 तक हुई और दूसरी पाली शाम को 2:00 बजे से 5:00 बजे समाप्त हुई.

परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकले परीक्षार्थियों ने बताया कि जिस प्रकार परीक्षा के बारे में सोचा था प्रश्न पत्र काफी सरल आया था. अगर किसी ने 1 से 2 महीने भी पढ़ाई की है तो उसे प्रश्नों को हल करने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई होगी. अच्छा प्रदर्शन करने के बाद अब उन्हें अच्छे परिणाम की उम्मीद है.

कई परीक्षार्थियों ने 1 घंटे में ही प्रश्नपत्र को पूरी तरह से हल कर दिया. कहा की नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत भी कई प्रश्न आए थे. साथ ही सामान्य ज्ञान और हिंदी से भी कई प्रश्न पूछे गए थे. आगरा के सिकंदरा क्षेत्र से प्रवेश परीक्षा देने आई गरिमा ने बताया कि उन्होंने जीके और जीएस की काफी तैयारी की थी.

बताया अंग्रेजी की भी काफी तैयारी की थी और उसके प्रश्न भी काफी सरल आए थे. उन्होंने बताया कि अगर वह शिक्षक बनती हैं तो सरकारी शिक्षकों के बारे में लोगों की जो सोच है, उसे बदलने की कोशिश करेंगी. शिक्षा के स्तर को अच्छा करना है और बच्चों पर ध्यान देकर उनके भविष्य को उज्जवल करना है.

अगर शिक्षक बने तो करेंगे सुधार
आगरा के सूरज पचौरी ने बताया कि अगर वह भविष्य में शिक्षक बनते हैं तो लोगों को जागरूक करेंगे. बताया कि शिक्षक लोगों को अंधकार से प्रकाश की तरफ ले जाता है. उसके कंधे पर देश के भविष्य की जिम्मेदारी होती है. बीएड की प्रवेश परीक्षा देने आई पलक ने बताया की तैयारी अच्छी की थी, लेकिन जीके में कुछ प्रश्न ऐसे थे जो काफी मुश्किल थे और साथ ही स्पोर्ट्स के कुछ प्रश्नों ने भी उन्हें अटका दिया.

Tags: Agra news, Local18, Up news in hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें