Biparjoy Cyclone : 18 जून को दौसा में यलो अलर्ट, आपातकालीन विभाग पूरी तरह से तैयार, नंबर भी किए जारी


कालूराम जाट/दौसा. बिपरजॉय तूफान के असर को देखते हुए दौसा जिले में 18 जून को यलो अलर्ट जारी किया गया है. जिसके चलते पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है. कलेक्टर कमर चौधरी ने जिले के आला अधिकारियों को तूफान से निपटने के निर्देश दिए हैं. कलेक्टर ने सभी विभागों के अधिकारियों की वीसी लेकर दिशा निर्देश दिए हैं. इसमें सबसे अहम इमरजेंसी से जुड़े विभागों को पूरी तरह मुस्तैद और सतर्क रहने के दिए निर्देश.

16 से 18 जून तक जारी किया गया अलर्ट
अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि प्रदेश भर में 16 से 18 जून के लिए अलर्ट जारी किया गया है लेकिन दौसा जिले में 18 जून के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है. ऐसे में आमजन से अपील की गई है कि वह इससे घबराए नहीं, लेकिन सावधानी रखें और सावधानी बरतें.

इसके साथ ही बिजली, पानी और सड़क जैसे आमजन से जुड़े विभागों के अधिकारियों को सभी व्यवस्था दुरुस्त करने और चिकित्सा महकमे को उपयोगी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. सभी विभागों को अपना नियंत्रण कक्ष स्थापित करने के निर्देश दिए हैं ताकि किसी भी प्रकार की विपदा आने पर लोगों को तुरंत राहत दी जा सके.

प्रशासन तैयारी में जुटा
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. लालचंद ने बताया कि उम्मीद लगाई जा रही है तूफान के गुजरात में प्रवेश के बाद राजस्थान के पश्चिम और दक्षिण इससे में प्रवेश की संभावना है. ऐसे में दौसा जिले में तूफान से बचाव और राहत के लिए पुलिस प्रशासन हर मुमकिन कोशिश में लगा हुआ है, ताकि आम जनजीवन अस्त-व्यस्त न हो.

दौसा कलेक्ट्रेट में भी नियंत्रण कक्ष बना दिया गया है, जिसके नंबर 01427 – 224903 पर कोई भी व्यक्ति मदद के लिए कॉल कर सकता है. साथ ही विभागों के मुखियाओं को मुख्यालय पर रहने के लिए पाबंद किया गया.

Tags: Cyclone Biparjoy, Dausa news, Local18, Rajasthan news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More