Rewa News: अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान, काट रहे विभाग के चक्कर

आशुतोष तिवारी/रीवा: इन दिनों भीषण गर्मी में बिजली कटौती एक गंभीर समस्या बन चुकी है. शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक में यह समस्या लोगों को परेशान कर रही है. इसके बावजूद विद्युत वितरण व्यवस्था में अपेक्षा अनुरूप सुधार नहीं हो पा रहा है. गर्मी से लोगों का बुरा हाल है. लोग 44 डिगरी तक के तापमान में बिना कूलर, पंखे के रहने को मजबूर हैं. यही वजह है कि तमाम परेशान उपभोक्ता बिजली विभाग के चक्कर काट रहे है, लेकिन सुधार नहीं हो पा रहा है.

मौजूदा हालात यह हैं कि जिले का कोई ऐसा क्षेत्र नहीं बचता, जहां की मनमानी अघोषित बिजली कटौती न की जाती हो. शहर के अंदर दिन में कई बार बिजली कटौती की जाती है. इन दिनों आम उपभोक्ताओं के साथ-साथ छोटे-बड़े दुकानदारों भी भीषण गर्मी के दिनों में बिजली कटौती से परेशान हैं. कटौती की वजह से उनकी दुकानदारी सही ढंग से नहीं चल पा रही है.

इन दिनों ग्रामीण अंचलों में सबसे ज्यादा बिजली की गंभीर समस्या बनी हुई है. गांवों में दो से 8 घंटे की बिजली कटौती होती है. आए दिन सुधार का कार्य बताया जाता है. विद्युत वितरण केन्द्र मनिकवार, गुढ़, टीकर, गोविंदगढ़, सिलपरा जैसे तमाम केन्द्र हैं. लेकिन विद्युत वितरण व्यवस्था से गांव के लोग परेशान हैं.

अधिकारी नजरअंदाज कर रहे समस्या
सबसे बड़ी बात तो यह है कि थोड़ी सी भी आंधी-पानी में बिजली कटौती शुरू हो जाती है, लेकिन जब आंधी-पानी का दौर खत्म होता है, तब भी इस भीषण गर्मी में बिजली कटौती जारी रहती है.और इस समस्या को लेकर जब अधिकारियों से पूछा जाता है तो अधिकारी समस्या को नजरअंदाज करने लगते हैं.

Tags: Local18, Mp news, Rewa News

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More