04

इन स्टार्स ने बल्क में बुक किए आदिपुरुष के टिकट: ओम राउत निर्देशित ‘आदिपुरुष’ का समर्थन करने के लिए अभिनेता भी आगे आ रहे हैं. वे कई गरीब और जरूरतमंदों के लिए फिल्म टिकटों को फंड करने के लिए भी हाथ बढ़ा रहे हैं. हाल ही में ट्रेड एनालिस्ट मनोबला विजयबालन ने एडवांस बुकिंग के जरिए आदिपुरुष के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की गणना का खुलासा करते हुए ट्वीट किया. ट्वीट में उन्होंने 200 रुपए की औसत टिकट कीमत के साथ 1,50,000 फ्री टिकटों के एक बड़े डेटा पर अपडेट दिया था. रणबीर कपूर, अनन्या बिड़ला और राम चरण जैसी हस्तियों ने वंचित बच्चों के लिए आदिपुरुष के 10,000 टिकट बल्क में बुक किए हैं.
Author: Jagran Times
Post Views: 35






