प्रभास की फिल्म ‘आदिपुरुष’ को आमिर खान ने बताया शानदार, रिलीज से पहले जमकर की तारीफ, बोले- ‘दुआ करता हूं…’


Adipurush: प्रभास (Prabhas) की मल्टी स्टारर फिल्म ‘आदिपुरुष’ (Adipurush) 16 जून को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है. फैंस को भी इस फिल्म का बड़ी बेसब्री से इंतजार है. फिल्म के पोस्टर सामने आते ही तथ्यों और ग्राफिक्स पर कई तरह के सवाल भी उठाए गए थे. अब आमिर खान ने ‘आदिपुरुष’ की पूरी टीम को शुभकामनाएं दी हैं और फिल्म की जमकर तारीफ भी की है.

इस मल्टीस्टारर फिल्म के निर्देशन की कमान ओम राउत ने संभाली है. फिल्म की कहानी रामायण की पौराणिक कथा पर आधारित है. सिल्वर स्क्रीन पर रामायण की कहानी देखने के लिए लोग पूरी तरह तैयार हैं. बात अगर फिल्म की स्टारकास्ट की करें तो फिल्म में कृति सेनन, प्रभास, सनी सिंह और सैफ अली खान मुख्य किरदार में नजर आएंगे.फैंस के साथ-साथ इस फिल्म का बी-टाउन के सितारे भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और उनमें से एक हैं आमिर खान जिन्होंने पूरी टीम को शुभकामनाएं दी है और फिल्म का एक क्लिप अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.

कभी एक्ट्रेस करती थीं साथ काम करने से इनकार, अब बॉलीवुड का है एक्शन स्टार, फोटो में नजर आ रहे बच्चे को पहचाना?

आमिर ने पोस्ट शेयर कर दी बधाई
आमिर खान ने सोशल मीडिया पर ‘आदिपुरुष’ की पूरी टीम को शुभकामनाएं दी है. उन्होंने फिल्म की एक क्लिप भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है और पूरी टीम को शुभकामनाएं दी है. कैप्शन में एक्टर ने लिखते हुए आदिपुरुष’ को एपिक फिल्म यानी शानदार फिल्म बताया है. पोस्ट में आमिर ने फिल्म का प्रोमो शेयर किया है जिसके साथ उन्होंने लिखा, ‘भूषण कुमार, सैफ अली खान, प्रभास, कृति सेनन, ओम राउत समेत पूरी टीम को इस शानदार फिल्म ‘आदिपुरुष’ के लिए बहुत बधाई दे रहा हूं. दुआ करता हूं ये फिल्म दुनियाभर के लेगों को दिल जीते’.

Tags: Aamir khan, Adipurush, Entertainment news., Prabhas

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More