लखनऊ में तवा आइसक्रीम खाई है? इस शॉप पर मिलते हैं 25 फ्लेवर, रेट भी कम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अंजलि सिंह राजपूत/लखनऊ. नवाबों के शहर लखनऊ में आपने आइसक्रीम तो बहुत खाई होगी, लेकिन क्या कभी तवा आइसक्रीम खाई है. अगर नहीं तो आप हजरतगंज के मल्टी लेवल पार्किंग के पास बने कूल कॉर्नर जिसे ‘गजल’ के नाम से जाना जाता है, वहां जाकर इसका स्वाद चख सकते हैं. गजल कूल कॉर्नर लखनऊ में पहली बार तवा आइसक्रीम का कॉन्सेप्ट लेकर आए हैं. तवा आइसक्रीम के लिए सबसे पहले एक बड़े से तवे को ठंडा कर लिया जाता है. फिर उसके बाद इस पर आप जो भी फ्लेवर लेते हैं, उसे रखा जाता है.

local18 ने तवा आइसक्रीम के ओरियो चॉकलेट कुकीज़ फ्लेवर को बनवाया, जिसमें सबसे पहले ओरियो बिस्कुट के ऊपर दूध डालकर उसे कम से कम 5 मिनट तक अच्छे से मिक्स किया जाता है. मिक्स होने के बाद इसे एक रोटी की तरह ही सूखने के लिए रख दिया जाता है. जब यह सूख कर कड़ा हो जाता है तब उसका रोल बना लिया जाता है और फिर आइसक्रीम के ऊपर डाली जाती है चॉकलेट, जो इसके स्वाद को और भी लाजवाब बना देती है. तवा आइसक्रीम की कीमत 100 से लेकर 150 रुपये तक है. यहां मिलने वाली तवा आइसक्रीम में 25 फ्लेवर्स हैं.

एकदम अलग है इसका स्वाद
इस आइसक्रीम को खाने पहुंचीं अपूर्व सिंह ने बताया कि यह आइसक्रीम स्वाद में सभी आइसक्रीम से एकदम अलग है. ऐसा कांसेप्ट लखनऊ में पहली बार देखा है और सभी को एक बार इस आइसक्रीम को जरूर खाना चाहिए.

लखनऊ वाले हैं दीवाने
इस आइसक्रीम को बनाने वाले मो. आदिल ने बताया कि लखनऊ वालों को यह आइसक्रीम काफी पसंद आ रही है. गजल कूल कॉर्नर लगभग दो साल पहले लखनऊ के हजरतगंज में मल्टी लेवल पार्किंग के पास शुरू किया गया था. अब यह लोगों की पहली पसंद बन गया है. यह दोपहर 2:30 बजे खुलता है और रात में 2:30 बजे बंद होता है. रात 8:00 बजे से लेकर रात 2:30 बजे तक यहां कदम रखने लायक भी जगह नहीं होती है. बताया कि उन्होंने तवा आइसक्रीम पहली बार दिल्ली में देखी थी, वहीं से इस कॉन्सेप्ट को लखनऊ लेकर के आए.

तवा आइसक्रीम के ये फ्लेवर्स खास
ओरियो कुकीज, ओरियो चॉकलेट, डेरी मिल्क, मैंगो, पाइनएप्पल, स्ट्रॉबेरी, राजभोग, पिस्ता बादाम.

Tags: Food 18, Local18, Lucknow news, Up news in hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें