
आकाश कुमार/जमशेदपुर. जमशेदपुर के होटल जीवा में ड्रंकन मंकी है, जहां 200 से भी ज्यादा प्रकार के स्मूदी मिलती है, जो फल, सब्जी और मिल्क शेक के रूप में मिलती है. यहां की खास बात है कि सारी ड्रिंक्स फ्रेश और आंखों के सामने बनती हैं. हर सीजन में आपको इनके सारे फू्रट्स स्मूदी मिलेंगे. ड्रंकन मंकी हैदराबाद की कंपनी है और यह जमशेदपुर में पहला आउटलेट है. जो 28 मार्च के दिन खुला था. पूरे भारत में इनके कुल 131 आउटलेट हैं.
ये फ्लेवर्स हैं उपलब्ध
यहां पर कई वैरायटी की स्मूदी मिलती हैं, जिसकी कीमत 119 रुपए से लेकर 200 रुपए तक है. फ्रूट स्मूदी में आपको वाटरमेलन, ऑरेंज, मैंगो, ग्रेप्स, ड्रैगन फू्रट, पोमेग्रेनेट, मस्क मेलन, कीवी, ब्लैक ग्रेप्स व अन्य वैरायटी मिलेगी. वेजिटेबल्स स्मूदी में स्पिनैच, बीटरूट, कुकुंबर, कैरट, मिक्स वेज व अन्य मिलेंगे. डेयरी स्मूदी में नटेला ,ड्राई फू्रट, किटकैट, कॉफी, टर्किश कार्डोमोम ,चीज केक जैसे फ्लेवर मिलेंगे.
199 रुपए से शुरू स्मूदी बाउल
यहां पर आपको स्मूदी बाउल भी मिलती है. जिसमें कई सारे फ्रूट, ड्राई फू्रट और एग्जॉटिक फू्रट्स रहती है. जिसकी कीमत 199 रुपए से शुरू होती है. इसमें आपको ड्राई फ्रूट, चोको एलमंड्स, रेड सनफ्लोअर, चारकोल बेस, चोको ब्राउनी, मैंगो एंपायर, मैंगो डार्कनाइट जैसी स्मूदी बाउल उपलब्ध होगी. यह कैफे सुबह के 8:30 बजे से लेकर 11:00 बजे रात तक खुला रहता है. यहां आप आकर स्मूदी पी सकते हैं. स्वीगी जोमैटो में भी इनकी डिलीवरी होती है.
.
Tags: Food 18, Jamshedpur news, Jharkhand news, Latest hindi news, Local18, Street Food
FIRST PUBLISHED : June 15, 2023, 17:56 IST






