चश्मा वाली सेल्फी की डिमांड पर बिदकी दुल्हन, दूल्हे को बनाया बंधक, टूट गई शादी, जानें पूरा मामला

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रतापगढ़. मॉडर्न युग में इन दिनों सेल्फी का जबर्दस्त क्रेज है. शादी ब्याह में भी सेल्फी का कल्चर लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है लेकिन यूपी से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां सेल्फी के कारण न केवल एक शादी टूट गई बल्कि दूल्हे सहित कई बारातियों को हवालात तक की यात्रा करनी पड़ी. सेल्फी को लेकर हुए विवाद के बाद लड़की ने शादी करने से इनकार किया तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया.

मामला यूपी के प्रतापगढ़ जिला की है. जिले के मांधाता कोतवाली के हरकपुर गांव में राम किशोर पटेल की बेटी की शादी बुधवार की रात हो रही थी. शादी में सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था, लेकिन जयमाल के दौरान दूल्हे के दोस्तों ने कुछ ऐसा किया जिससे मामला बिगड़ गया. दरअसल दूल्हे के दोस्त दुल्हन को चश्मा पहनाकर सेल्फी लेने का प्रयास करने लगे, बस यही बात दुल्हन को नागवार गुजरी. फिर क्या था, इसके बाद दुल्हन भड़क उठी. दूल्हा और दुल्हन के बीच बहस शुरू हो गई. बात इतनी बढ़ गई कि मामला हंगामा और गाली गलौज तक पहुंच गया.

इसके बाद दुल्हन ने दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया और अपने कमरे में चली गई, जिसके बाद घराती ने दूल्हे को बंधक बना लिया और घंटों तक उसको पेड़ में बांध कर बंधक बनाए रखा. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे को लड़की पक्ष के चंगुल से छुड़ाकर कोतवाली लेकर आई जहां उसको हवालात में बंद कर दिया गया है. पुलिस ने दूल्हे पक्ष से दूल्हा समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है. इस घटना के बाज मांधाता कोतवाली में लड़का और लड़की पक्ष की पंचायत पुलिस के समक्ष ही चल रही है.

पुलिस समझौता न होने पर मुकदमा दर्ज करने की बात कर रही है,जबकि लड़की पक्ष 7 लाख रुपए शादी खर्च की डिमांड कर रहा है तो वहीं दूल्हे अमरजीत के बंधक बनाने का वीडियो वायरल हो रहा है. शादी टूटने से कन्या पक्ष के घर खुशी का माहौल मातम में बदल गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Tags: Bride and groom story, Pratapgarh news, UP news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें