Ghaziabad News: शास्त्रीय संगीत से दूर होता है मानसिक तनाव, जानें कैसे करता है काम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विशाल झा/गाजियाबाद. संगीत में बहुत शक्ति होती है. अच्छा संगीत सुनने से आप पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है. इसी थ्योरी पर काम करते हुए गाजियाबाद के विजय नगर निवासी अनुज कुमार शास्त्रीय संगीत से लोगों का मानसिक उपचार करते हैं. अनुज ने न्यूज़ 18 लोकल को बताया कि शास्त्रीय संगीत के सात सुर शरीर के सात चक्रों को साधने का काम करते हैं. यह एक बड़ा कारण है जिससे आप बीमारियों से दूर रह सकते हैं. अनुज शास्त्रीय संगीत से लोगों की माइंड हीलिंग भी करते हैं, जिससे न सिर्फ मानसिक तनाव कम होता है बल्कि मस्तिष्क में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होता है. अनुज बताते हैं ऐसा इसलिए संभव होता है क्योंकि संगीत में अपनी उर्जा भी होती है. श्रुतियों से सुर बने हैं और सुरों के संगम ही राग है. हर सुर की अपनी एक अलग ऊर्जा होती है. सभी सुर मानसिक उपचार का काम करते हैं.

संगीत में दिमाग को संतुलित करने की शक्ति होती है और जब दिमाग संतुलित रहता है तो आप तनाव से दूर रहते हैं. कोरोनाकाल के दौरान जब लॉकडाउन (Lockdown) में सभी लोग घरों में कैद थे और मानसिक तनाव का शिकार हो रहे थे तब अनुज उन्हें संगीत की ऑनलाइन क्लास दे रहे थे. अनुज बताते हैं कि अगर आप को पसंदीदा संगीत सुनाया जाए तो आप तनाव और मानसिक परेशानियों से काफी हद तक दूर रह सकते हैं.

मनोचिकित्सक विश्वकर्मा ने कही ये बात
न्यूज़ 18 लोकल ने इस बारे में जिला एमएमजी के मनोचिकित्सक डॉक्टर एके विश्वकर्मा से भी राय ली. मनोचिकित्सक विश्वकर्मा ने बताया कि अगर आप निरंतर रूप से अपनी पसंद का संगीत सुनेंगे तो आप के मूड में चेंज होगा जिसके कारण आपको अच्छा महसूस होने लगेगा और तनाव कम हो जाएगा. जब हम अपनी पसंद की चीजें करते हैं तो दिमाग सुकून का सिग्नल रिलीज करता है जिस कारण से हम तनाव से आसानी से हील कर पाते हैं, लेकिन अगर आपको अपनी पसंदीदा चीजों से ही नफरत हो जाए तो इसका मतलब कि आप डिप्रेशन का शिकार हो रहे हैं ऐसे में आपको मनोचिकित्सक की राय लेनी चाहिए.

.

FIRST PUBLISHED : June 23, 2022, 15:53 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें